Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

केंद्र सरकार का ऐलान : बिहार के पूर्व CM कर्पूरी ठाकुर को मिलेगा भारत रत्न

Central government made a big announcement: Former Chief Minister of Bihar Karpoori Thakur will get Bharat Ratna.

नई दिल्ली (भारत). केंद्र सरकार ने बहुत बड़ा फैसला किया है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को केंद्र सरकार सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित करेगी। उनकी 100वीं जयंती से एक दिन पहले यह उनका सम्मान दिया जाएगा। कर्पूरी ठाकुर पिछड़े वर्गों के हितों की वकालत करने के लिए सभी में छा गए थे। इसलिए उनको पिछड़े वर्गों के मसीहा के रूप में जानते हैं।

केंद्र सरकार ने किया बड़ा ऐलान

केंद्र सरकार गणतंत्र दिवस की शाम से पहले पद्म पुरस्कारों और कभी-कभी भारत रत्न के पुरस्कारों को देने का ऐलान करती है। गणतंत्र दिवस के 2 दिन पहले ही भारत रत्न के बारे में देने का ऐलान कर दिया है। 24 जनवरी को कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती मनाई जाएगी। यह पुरस्कार उनके मरणोपरांत सम्मान के रूप में देने की घोषणा की गई है।

भारत रत्न पुरस्कार क्या है?

भारत रत्न पुरस्कार देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। यह वर्ष 1954 में शुरू किया गया था। यह पुरस्कार तब दिया जाता है, जब कोई इन क्षेत्रों में जैसे की साहित्य, विज्ञान, सार्वजनिक सेवा और खेल आदि में उच्च स्तर की सेवा करता हैं।

भारत रत्न कौन देता है?

भारत रत्न जिस व्यक्ति को मिलता है उसे एक प्रमाण पत्र और एक मेडल दिया जाता है। इसमें किसी भी तरह की धनराशि नहीं दी जाती है। सरकार इसमें उसे व्यक्ति को रेलवे की मुफ्त सुविधा प्रदान करती है। भारत रत्न प्रधानमंत्री की सिफारिश पर राष्ट्रपति द्वारा दिया जाता है।

Central government made a big announcement: Former Chief Minister of Bihar Karpoori Thakur will get Bharat Ratna.
Exit mobile version