Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

चार धाम यात्रा 2024 : यात्रा के लिए पंजीकरण की घोषणा डेट तय, तैयारियां करने के निर्देश जार्री

Char Dham Yatra 2024: Date for registration announced for the Yatra, instructions issued for preparations

उत्तराखंड (देहरादून). यात्रा के लिए मार्च के अंत तक तीर्थ यात्रियों के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की तारीख घोषित करने के बाद पैटर्न विभाग ने पंजीकरण प्रक्रिया करने की शुरुआत की तैयारी कर रहा है। ऑनलाइन पंजीकरण के लिए सिस्टम को अपडेट कर दिया गया है।

5 करोड़ रुपए की राशि जारी

आने वाले सभी तीर्थ यात्रियों को अपनी यात्रा के लिए पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। प्रदेश सरकार ने चार धाम यात्रा को लेकर सभी तैयारियां शुरू कर दी है। पर्यटन विभाग नहीं यात्रा व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए गढ़वाल मंडल आयुक्त को 5 करोड़ रुपए की राशि जारी कर दी है। यह राशि केदारनाथ बद्रीनाथ और गंगोत्री तथा यमुनोत्री धाम में आने वाले तीर्थ यात्रियों की बेहतर सुविधाओं के लिए खर्च किया जाएगा।

यात्रा के लिए पंजीकरण की घोषणा डेट तय

आगामी महाशिवरात्रि के बाद केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि की घोषणा की जाएगी। बद्रीनाथ धाम के कपाट 12 में को खुल जाएंगे परंपराओं के अनुसार अक्षय तृतीया को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। मंदिर समितियों की तरफ से धाम के कपाट खुलने की औपचारिक घोषणा अभी होनी है।

पंजीकरण कराना अनिवार्य

चार धाम यात्रा में इस बार भी काफी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। इसलिए संबंधित विभागों को यात्रा व्यवस्था समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित होने के बाद तीर्थ यात्रियों की ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। प्रत्येक व्यक्ति के आने पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।

Exit mobile version