Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

शतरंज : 8 वर्षीय भारतीय अश्वथ ने 37 वर्षीय पोलैंड ग्रैंडमास्टर को हराया, सबसे कम उम्र में हराने वाले बने खिलाड़ी

Chess: 8 year old Indian Ashwath defeated 37 year old Grandmaster, became the youngest player to defeat

नई दिल्ली (भारत). भारतीय मूल के अश्वथ कौशिक की उम्र सिर्फ अभी 8 साल ही हुई है, लेकिन उन्होंने इस उम्र में ही शतरंज का पाठ एक ग्रैंड मास्टर को पढ़ा दिया है।

8 वर्षीय भारतीय अश्वथ ने 37 वर्षीय ग्रैंडमास्टर को हराया

सिंगापुर के इस बालक ने बर्गडोरफेर स्टेडथास ओपन चेस टूर्नामेंट में पोलैंड के एक ग्रैंड मास्टर जासेक स्टोपा को हरा दिया है। जिसके कारण पूरी दुनिया का ध्यान उनकी और खिंच गया है। अश्वत क्लासिकल के में सबसे कम उम्र में किसी खिलाड़ी को हराने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। स्टोप अभी 37 वर्ष के हैं और अश्वथ से 29 साल बड़े हैं।

अश्वथ की वर्तमान फिडे रैंकिंग 37,338

पिछला रिकॉर्ड कुछ सप्ताह पहले ही बनाया था, जब सर्बिया के लियोनिड इवानोविच ने 60 वर्षीय बुल्गारियाई जीएम मिल्को पॉपशेव को बेलग्रेड ओपन में हरा दिया था। इवानोविच उम्र में अश्वथ से कई माह बड़े हैं। अश्वथ की वर्तमान फिडे रैंकिंग 37,338 पर है। वह भारतीय नागरिक हैं और 2017 में भारत से सिंगापुर आ गए थे।

Exit mobile version