Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

छेत्री रिटायरमेंट : पूर्व भारतीय फुटबॉलर श्याम थापा ने कहा- एक युग का हुआ समापन

Chhetri Retirement: Former Indian footballer Shyam Thapa said - an era has ended

नई दिल्ली (भारत). भारत में बाईसाइकिल किक के नाम से प्रसिद्ध देश के पूर्व फुटबॉलर श्याम थापा ने कहा- देश को सुनील छेत्री जैसे महान फुटबॉलर की कमी तो खलेगी। छेत्री ने देश के लिए एक बहुत लंबा समय दे दिया है। उनके रिटायरमेंट होने से एक युग का समापन हो जाएगा। जब-जब भारतीय फुटबॉलर खेल के मैदान में आएंगे,तो कहीं ना कहीं छेत्री को जरूर खोजेंगे। जब भी बेहतरीन खिलाड़ियों द्वारा रिटायरमेंट की बात कही जाती है, तो खेल प्रेमियों का दिल निराश हो जाता है। उनके द्वारा यह सही फैसला सही समय पर लिया गया है।

छेत्री ने फुटबॉल को एक नए मुकाम तक पहुंचाया

सुनील छेत्री ने देश के फुटबॉल को एक नए मुकाम तक पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने अधिकतर गोल पेनाल्टी या तो फिर हेड से किए हैं। उन्होंने हमेशा ही दबाव में टीम का आगे बढ़कर नेतृत्व किया हुआ है।

Exit mobile version