Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

यूपी के चीफ सेक्रेटरी अरुणाचल प्रदेश में मंदिर दर्शन करने गए, दुर्गा शंकर मिश्रा ने खुद ट्वीट करके कहा..

लखनऊ। यूपी के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा इस समय छुट्टी लेकर पर्यटन का आनंद ले रहे हैं, वो परिवार समेत धार्मिक पर्यटन यात्रा पर अरुणाचल प्रदेश गए हुए हैं। मुख्य सचिव डीएस मिश्रा ने अपने दौरे की तस्वीरें ट्वीट करते हुए लिखा कि ये
पुरातात्विक महत्व के शहर आज राज्य की मांग अर्थव्यवस्था का आधार है। अरुणाचल प्रदेश के लोअर सियांग जिले के लिकाबाली कस्बे में पुरातात्विक शहर कहे जाने वाले मालिनीथान को देखने का सौभाग्य मिला। हमारे साथ क्षेत्रीय जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक भी थे, यह स्थान दसवीं से बारहवीं सदी यानि मध्ययुगीन भारत का एक पुरातत्व महत्व वाला शहर है। इस प्रदेश में पर्यटन की ऐसी बहुतेरी संभावनाएं हैं।

उन्होंने एक अन्य पोस्ट में लिखा कि “मैं यहां पुरातत्व संग्रहालय मालिनीथान का मंदिर, आर्कियोलॉजिकल साइट्स, रुक्मिणी जी का मंदिर इत्यादि की तस्वीरें एवं वीडियो शेयर कर रहा हूं. निश्चित रूप से यह लोगों को आकर्षित करेंगे।

यहां पर हमें स्थानीय गालो जनजाति का सांस्कृतिक वैभव भी देखने को मिला और लोगों ने हमें अपनी पारम्परिक वेशभूषा भी उपहार में प्रदान की, जो हमारे लिए अरुणाचल प्रदेश की यात्रा के यादगार पलों में से एक है। आपको बताते चलें कि उत्तर प्रदेश के चीफ़ सेक्रेटरी इस समय अपने कार्यकाल के तीसरे एक्सटैन्शन पर काम कर रहे हैं, उनका कार्यकाल जल्द ही समाप्त होने वाला है। वो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सबसे खास अधिकारियों में गिने जाते हैं।

Exit mobile version