Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

बच्चों को बेचने वाले गिरोह को CBI ने दिल्ली में किया गिरफ्तार, NCR में भी कई जगह छापेमारी, हॉस्पिटल भी शामिल!

नई दिल्ली। भारत में बढ़ रहे बच्चों की तस्करी करने वालों को बड़ा झटका मिला है। जिसमें ऐसे ही एक गिरोह का  सीबीआई ने रेड मारकर गिरफ्तार कर लिया है। ये गिरोह यूपी बिहार बंगाल छत्तीसगढ़ और असम से बच्चों  की तस्करी करके दिल्ली लाते थे जहां से उन्हें बेचा जाता था।

दिल्ली के साथ ही एनसीआर के कई इलाकों में भी छापेमारी की गई है। इस दौरान वहाँ 8 बच्चों को बेचने की प्रक्रिया चल रही थी, जिन्हें सीबीआई ने रेसक्यू करके बचाया है। इनमे से दो हाल में जन्मे नवजात बच्चे भी मिले जिन्हें दूसरे परिवारों को बेचा जाना था। पकड़े गए लोगों से कई अस्पतालों के कांटैक्ट भी मिले। जिसके बाद सीबीआई की टीम अब उनका डाटा तैयार करने में जुट गई है।

दिल्ली के केशव पुरम कालोनी के एक घर से 2 नवजात बच्चों को सीबीआई की टीम ने बरामद करके उन्हें अपने साथ ले गई है।

Child traficking in delhi ncr in India cbi arrested gang selling children raids at NCR noida ghaziabad
Exit mobile version