Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

चिली : जंगल की आग में मरने वालों की संख्या हुई 131, 300 से अधिक अभी लापता

Chile: Death toll in forest fire reaches 131, more than 300 still missing

चिली : राष्ट्रपति ग्रेवल बोरिक ने आग लगे हुए क्षेत्र की यात्रा की, जिसमें उन्होंने यह घोषणा किया कि 2023 पैन अमेरिकन गेम्स के लिए इस्तेमाल किया गया फर्नीचर आग पीड़ितों को दान में दिया जाएगा। चिली सरकार 92 हजार आग से प्रभावित घरों के पानी के बिल को माफ कर देगी।

राष्ट्रपति ग्रेवल बोरिक ने आग लगे हुए क्षेत्र की यात्रा की

चिली में कई दिनों से जंगल में आग लगी हुई है यह कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। इस आज के चलते मंगलवार तक मरने वालों की संख्या 131 तक पहुंच गई है। 300 से अधिक लोग अभी भी लापता हो गए हैं। जानकारी के अनुसार 2010 में भूकंप आया था, जिसके बाद से यह आपदा सबसे बड़ी घातक आपदा है। राष्ट्रपति ने क्षेत्र की यात्रा करके यह घोषणा की कि 2023 पैन अमेरिकन गेम्स के लिए इस्तेमाल किया गया फर्नीचर चिली की आग से पीड़ित लोगों को दान में दिया जाएगा। सरकार ने यह भी घोषणा की कि 92000 प्रभावित आग से घर वालों को पानी के बिल की माफी दे दी जाएगी।

आपातकालीन घोषणा हुई लागू

भीषण आग के चलते बहुत लोग घायल और जख्मी हो गए हैं। 131 लोगों से अधिक की मौत हो गई है। इसका आंकड़ा बढ़ सकता है। वालपराईसो क्षेत्र में चार जगह पर आग लग गई है। राष्ट्रपति ने आपातकालीन की घोषणा कर दी है। दमकलकर्मियों को अत्यधिक खतरे वाले इलाकों तक पहुंचाने के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ रहा है।

तेजी से आज रही फैल

बोरिक ने चलीवासियों से बचाव कर्मियों के साथ उनकी मदद करने के लिए अपील की है। उन्होंने यह बताया कि आपको इलाका खाली करने के लिए कहा जाता है तो ऐसे में आप संकोच न करें। आग तेजी से फैलती जा रही है। जलवायु परिस्थितियों के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया है। तापमान अधिक है हवाएं तेज चल रही हैं। आद्रता काम हो गई है राष्ट्रपति ने यह बताया कि रक्षा मंत्रालय प्रभावित क्षेत्रों में अतिरिक्त सैन्य कर्मी भेजेगा और जो भी जरूरी सुविधाएं हैं वह उपलब्ध कराई जाएँगी। 5 फरवरी से 6 तक अग्नि पीड़ितों के लिए सम्मान में राष्ट्रीय शोक दिवस घोषित कर दिया गया है।

बीते वर्ष भी आग लगी थी

आग लगने के कारण बहुत से लोगों को मध्य चिली के कई क्षेत्रों से बाहर निकल गया है। पिछले साल आग जब लग गई थी तो वह चार लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में फैल गई थी, जिसमें 22 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।

Exit mobile version