Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

चिली : भीषण जंगल की आग से 122 से ज्यादा की मौत, आपातकालीन हुआ घोषित

Chile: More than 122 killed in massive forest fire, emergency declared

चिली : जंगल में भीषण आग लग गई है, अब तक इस आग से चिली में 122 लोगों से अधिक की जान चली गई है। बड़ी संख्या में लोग घायल भी हो गए हैं। हालातों को देखते हुए देश में आपातकालीन घोषणा लागू कर दी गई है।

आग से 122 लोगों की मौत

सोमवार तक लगभग 122 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है, इस बात की चेतावनी जारी कर दी गई है। चिल्ली की राष्ट्रीय आपदा रोकथाम और प्रतिक्रिया सेवा ने यह जानकारी दी है कि उसमें पता लगाया है कि देशभर में 161 जंगल आज की चपेट में आ गए हैं।

आपातकालीन घोषणा हुई लागू

भीषण आग के चलते बहुत लोग घायल और जख्मी हो गए हैं। 122 लोगों से अधिक की मौत हो गई है। इसका आंकड़ा बढ़ सकता है। वालपराईसो क्षेत्र में चार जगह पर आग लग गई है। राष्ट्रपति ने आपातकालीन की घोषणा कर दी है। दमकलकर्मियों को अत्यधिक खतरे वाले इलाकों तक पहुंचाने के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ रहा है।

तेजी से आज रही फैल

बोरिक ने चलीवासियों से बचाव कर्मियों के साथ उनकी मदद करने के लिए अपील की है। उन्होंने यह बताया कि आपको इलाका खाली करने के लिए कहा जाता है तो ऐसे में आप संकोच न करें। आग तेजी से फैलती जा रही है। जलवायु परिस्थितियों के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया है। तापमान अधिक है हवाएं तेज चल रही हैं। आद्रता काम हो गई है राष्ट्रपति ने यह बताया कि रक्षा मंत्रालय प्रभावित क्षेत्रों में अतिरिक्त सैन्य कर्मी भेजेगा और जो भी जरूरी सुविधाएं हैं वह उपलब्ध कराई जाएँगी। 5 फरवरी से 6 तक अग्नि पीड़ितों के लिए सम्मान में राष्ट्रीय शोक दिवस घोषित कर दिया गया है।

बीते वर्ष भी आग लगी थी

आग लगने के कारण बहुत से लोगों को मध्य चिली के कई क्षेत्रों से बाहर निकल गया है। पिछले साल आग जब लग गई थी तो वह चार लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में फैल गई थी, जिसमें 22 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।

Exit mobile version