Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

CM नीतीश की PM मोदी से आज मुलाकात, सरकार गठन के बाद पहली अहम बातचीत

CM Nitish meets PM Modi today, first important conversation after government formation

नई दिल्ली (भारत). बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दिल्ली में नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के लिए जाएंगे। पिछले महीने 28 तारीख को भारतीय जनता पार्टी के साथ सीएम नीतीश कुमार ने जनता दल यूनाइटेड ने मिलकर बिहार में 2020 के जनादेश की वापसी कर नई सरकार बनाई है। इसीलिए राज्य में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार की वापसी करने के बाद, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यह औपचारिक मुलाकात प्रधानमंत्री से होगी।

भाजपा के कमल में रंग भर दिया

2020 के बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम में भाजपा के साथ मिलकर उन्होंने सरकार बनाने का जनादेश लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कमान संभाली थी। बीच में लालू प्रसाद की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल का दामन थाम लिया था। रजत के साथ महागठबंधन सरकार का मुख्यमंत्री बनने के कुछ महीनो के बाद ही सीएम नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ देशभर के भाजपा विरोधी दलों का जुटान भी शुरू किया था। 23 जून को उन्होंने पटना में विपक्षी एकता की पहली बैठक भी कराई थी। उन्हें विपक्षी एकता का सूत्रधार कहा जा रहा था, लेकिन उन्होंने अचानक महागठबंधन की परिस्थितियों को सामान्य बताते हुए नीतीश कुमार ने घर वापसी की तरह भाजपा के कमल में रंग भर दिया है। बिहार में 28 जनवरी को वापस एनडीए की सरकार ने शपथ ग्रहण कर ली है।

मुख्यमंत्री के साथ-साथ नीतीश कुमार औपचारिक रूप से जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। जदयू का अध्यक्ष बनने के बाद भी वह महागठबंधन और इंडिया अलायंस में सीट को शेयर करने का सबसे बड़ा बोल रहे थे। लेकिन बतौर पार्टी अध्यक्ष यहां सीट बंटवारे पर किसी प्रकार की बात नहीं की है।

सरकार गठन के बाद औपचारिकता मुलाकत

बुधवार को दिल्ली में पीएम मोदी से उनकी मुलाकात सरकार गठन के बाद औपचारिकता होगी। लेकिन लोकसभा चुनाव बिहार में सीट शेयरिंग और 12 फरवरी को बिहार विधानसभा में होने वाला बहुमत परीक्षण बातचीत का मुद्दा हो सकता है। राजग के शेष घटक दलों-लोक जनशक्ति पार्टी के दोनों हिस्सों, जीतनराम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा-सेक्युलर, भूपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल के साथ भी सीटें अभी बंटनी है।

Exit mobile version