Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

सीएम योगी ने कोलकाता हाई कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

CM Yogi welcomed the decision of Kolkata High Court

लखनऊ (उत्तर प्रदेश). यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने यह बताया कि ममता की सरकार ने राजनीतिक तुष्टिकरण की सीमाओं को पार कर दिया है। हम सभी को ऐसी स्थिति पैदा नहीं करनी चाहिए, जो देश को विभाजन की ओर लेकर जाए।

सीएम योगी ने कोलकाता हाई कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोलकाता हाई कोर्ट के फैसले को लेकर स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान किसी भी धर्म के अनुसार, आरक्षण देने की अनुमति नहीं देता है। पश्चिम बंगाल की सरकार टीएमसी ने राजनीतिक पुष्टिकरण की पराकाष्ठा को पार करके रख दिया है। 2010 में 118 मुस्लिम जातियों को जबरदस्ती ही ओबीसी में डालकर आरक्षण को प्रदान किया गया था। इंडी गठबंधन के द्वारा देश की कीमत पर यह राजनीतिक जो राय चल रही है। इसे हटाना चाहिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर यह बातें बताई।

यह कार्य था असंबैधानिक

योगी ने बताया कि ममता की सरकार ओबीसी का हक जबरदस्ती तरीके से हड़प रही थी। इसलिए उच्च न्यायालय के द्वारा इस फैसले को पलट दिया गया है। यह एक बहुत ही अच्छा और जोरदार तमाचा है। यह कार्य जो किया जा रहा था ये असंवैधानिक था। इसे अनुमति नहीं दी जा सकती है। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने संविधान सभा में इस पर बार-बार कहा भी था।

Exit mobile version