Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

CM योगी आज करेंगे 16 घंटे का वाराणसी दौरा, PM की विकास परियोजनाओं का लेंगे जायजा

CM Yogi will visit Varanasi for 16 hours today, will take stock of PM's development projects

वाराणसी (उत्तर प्रदेश). मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज वाराणसी दौरे पर जाएंगे। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित काशी दौरे के अनुसार, तैयारी का जायजा लेने के लिए और विकास कार्यों तथा कानून व्यवस्था की समीक्षा के लिए मंगलवार के शाम वाराणसी पहुंच जाएंगे। यह उनका दौरा 16 घंटे का होगा। इसी दौरे के अनुसार, वह काशी में दर्शन पूजन करेंगे। बैठक और विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद, बुधवार की सुबह लखनऊ वापस आ जाएंगे।

CM योगी आज करेंगे 16 घंटे का वाराणसी दौरा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का राज्य की विमान मंगलवार की शाम लगभग 4:00 बजे बीएचयू हेलीपैड पर उतरेगा। वहां से वह सड़क मार्ग से सीरगोवर्धनपुर स्थित संत रविदास की जन्मस्थली पर जाएंगे। वहां के विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वह राजकीय विमान से पुलिस लाइन पहुंच जाएंगे। सर्किट हाउस में वह प्रधानमंत्री के हाथों लोकार्प और शिलान्यास की जाने वाली परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे।

PM की विकास परियोजनाओं का लेंगे जायजा

वाराणसी के काल भैरव मंदिर और विश्वनाथ धाम में दर्शन पूजन करने के लिए जाएंगे। रात में 9 बजे से 10 के बीच मुख्यमंत्री योगी सिगरा स्पोर्ट्स स्टेडियम और रोपवे प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य का स्थल निरीक्षण करने जाएंगे। सर्किट हाउस में वह रात्रि का विश्राम करेंगे। बुधवार की सुबह मुख्यमंत्री करकीयम में अमूल डेयरी प्लांट और बेल इंडिया की जमीन पर प्रस्तावित किए गए निर्माण कार्य का स्थल निरीक्षण करने जाएंगे। यह सब कार्यक्रम और निरीक्षक समीक्षा करने के बाद बाबतपुर एयरपोर्ट सेवा लखनऊ वापस आ जाएंगे।

Exit mobile version