Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

कांग्रेस : आज मल्लिकार्जुन खड़गे का दौरा, उड़ीसा बचो रैली को करेंगे संबोधित

Congress: Mallikarjun Kharge visits today, will address Orissa Bacho Rally

उड़ीसा (भुवनेश्वर). कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज उड़ीसा का दौरा करेंगे। उड़ीसा बचो अभियान को संबोधित करेंगे। कांग्रेस के प्रमुख शरद पटनायक ने बताया कि खरगे की यह उड़ीसा की पहली यात्रा है। मल्लिकार्जुन खड़गे भी अपनी उड़ीसा यात्रा को लेकर बहुत उत्साहित हैं। उड़ीसा के सभी कार्यकर्ता और नेता मल्लिकार्जुन खड़गे की इस यात्रा को सफल बनाने के लिए प्रयास में जुटे हैं।

खड़गे रैली को करेंगे संबोधित

प्रमुख शरद पटनायक ने बताया कि भुवनेश्वर में लोअर पीएमजी स्क्वायर पर एक विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें शामिल होने के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे आएंगे। इस रैली में खड़गे के शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। इस रैली में आज घर के पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर में जोश भरेंगे। कांग्रेस का आलाकमान उड़ीसा पर खास ध्यान बना है। राज्य में सत्तारूढ़ दल बीजद और विपक्ष भाजपा के लोगों ने जनता को गुमराह करके अपने में मिला लिया है। यहां की जो स्थिति दिखाई देती है वह पार्टी के अनुकूल है। कार्यकर्ता पार्टी को बेहतर बनाने के लिए काम कर रहे हैं। भाजपा और बीजद के एक हो जाने से यहां की जनता के पास एक अच्छा कांग्रेस चुनने का मौका है।

इंडी गठबंधन के वरिष्ठ नेताओं और अन्य दलों से मुलाकात

कांग्रेस के प्रमुख शरद पटनायक ने बताया कि आने वाले लोकसभा चुनाव और विधानसभा के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे के द्वारा कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया जाएगा। वह इस रैली में संबोधित करेंगे और अपनी बातशक्ति का प्रदर्शन करेंगे। वह बताएंगे कि हम कैसे बीजद और भाजपा को पीछे कर जीत हासिल कर सकते हैं। हम सभी उड़ीसा की राजनीतिक स्थिति को कैसे बदल सकते हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे इस रैली को संबोधित करने के अलावा इंडी गठबंधन के वरिष्ठ नेताओं और अन्य दलों से मुलाकात भी करेंगे। उनकी आने वाली रणनीति पर चर्चा भी होगी। मल्लिकार्जुन खड़गे यहां भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारियां की समीक्षा भी करेंगे।

Congress: Mallikarjun Kharge visits today, will address Orissa Bacho Rally
Exit mobile version