Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

प्रधानमंत्री ने रामलला की 80 मिनट में की पूजा पूरी, अब तक क्या-क्या हुआ

Consecration ceremony: Prime Minister completed the worship of Ram Lalla in 80 minutes, who knows what has happened so far?

अयोध्या (उत्तर प्रदेश). 500 सालों के बाद अयोध्या में सबसे बड़ा समारोह होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और खेल तथा मनोरंजन सहित उद्योग और राजनीतिक जगत के कई बड़ी हस्तियां अयोध्या में शामिल हो चुकी हैं।

मनोरंजन जगत से शामिल हुई हस्तियां

अयोध्या में रामलाल की प्राण -प्रतिष्ठा समारोह के लिए, हिंदी सिनेमा के महान नायक अमिताभ बच्चन और दक्षिण भारतीय सिनेमा के खिलाड़ी रजनीकांत राम मंदिर में शामिल हो गए हैं। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ, विकी कौशल और राजकुमार हिरानी राम मंदिर में शामिल हो चुके हैं। जैकी श्रॉफ ने अयोध्या पहुंचकर कहा भगवान ने हमें यहां पर बुलाया है, यह हमारे लिए सबसे बड़ी बात है।

खेल जगत की पहुंची हस्तियां

खेल जगत की बड़ी-बड़ी हस्तियां राम मंदिर में होने वाले रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में पहुंच चुकी हैं। सचिन तेंदुलकर जो भारतीय क्रिकेट के भगवान कहे जाते हैं, उनसे लेकर तक अनिल कुंबले, मिताली राज, बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल, धावक पीटी उषा और वेंकटेश प्रसाद जैसे कई खिलाड़ी प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हो चुके हैं।

प्रधानमंत्री राम मंदिर पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्राण -प्रतिष्ठा समारोह के लिए पारंपरिक वेशभूषा पहनकर राम मंदिर में पहुंचे। वह अपने हाथों में पूजा सामग्री के साथ भगवान राम का मुकुट लेकर जाते हुए दिखाई दिए। मंदिर पहुंचने ही मोदी ने पूजा करनी शुरू कर दी। वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के साथ दिखाई दिए।

प्रधानमंत्री इनके साथ शामिल दिखे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर के लिए रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान संघ प्रचारक मोहन भागवत के साथ बैठे दिखाई दिए। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ भी वह गर्भ ग्रह में शामिल दिखाई दिए।

80 मिनट में पीएम ने की पूजा पूरी 

प्रधानमंत्री राम मंदिर पहुंचने ही उन्होंने पूजा अर्चना शुरू कर दिया था। पूरे पूजा कार्यक्रम को उन्होंने 80 मिनट के दौरान पूरा किया है। 12:04 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर में प्रवेश किए थे। 12:07 पर वह गर्भ ग्रह में पहुंच गए थे। 12:29 पर उन्होंने रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा करना शुरू कर दिया था। 12:31 पर प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को संपन्न किया। 1:24 पर प्रधानमंत्री राम मंदिर से सारी कार्यविधियों को संपन्न करके बाहर निकले।

Consecration ceremony: Prime Minister completed the worship of Ram Lalla in 80 minutes, who knows what has happened so far?
Exit mobile version