Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

सोना और सिगरेट के तस्करों के खिलाफ कस्टम विभाग ने छेड़ा बड़ा अभियान, 29 ठिकानों पर मारे छापे

Customs department launched a big campaign against gold and cigarette smugglers, raided 29 locations

लखनऊ (उत्तर प्रदेश). अमौसी एयरपोर्ट पर कुछ महीनो से लगातार सोने की तस्करी से जुड़ी हुई घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं, जिसको लेकर कस्टम विभाग ने बड़ी कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। कस्टम विभाग ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 29 ठिकानों पर छापेमारी की है। यह कार्यवाही टांडा और हल्द्वानी में की गई है। तस्करों को पकड़ने के लिए नेटवर्क चेंज बनाकर पकड़ने की रणनीति बनाई गई है। तस्करों के लिए ऑर्गेनाइजर और ट्रैवल एजेंट का जांच के दायरे में सामने रखा गया है। रिमांड पर लिए गए 2 तस्करों की जमानत खारिज कर दी गई है।

6 तस्करों से पूछताछ

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से कस्टम की टीम ने 4 दिन पहले 3.12 रुपए की विदेशी सिगरेट के साथ 35 तस्करों को पकड़ लिया था। जिसमें 29 तस्कर हिरासत से भाग गए थे, जिसके कारण एयरपोर्ट पर तैनात पूरी कस्टम टीम को सस्पेंड कर दिया गया था। रिमांड पर लिए गए 6 तस्करों से पूछताछ कस्टम विभाग की टीम कर रही है। पूछताछ के दौरान इस बात का संकेत मिला है कि बड़ा सिंडिकेट सामने आ सकता है। दिल्ली से लेकर मुंबई और दुबई तक नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।

Exit mobile version