Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

भारत में बढ़ रहा साइबर क्राइम, हर दिन 7,000 शिकायतें, 10 हजार FIR दर्ज

Cyber crime is increasing in India, 7000 complaints every day, 10 thousand FIRs registered.

नई दिल्ली (भारत). भारत में साइबर अपराध का सिलसिला बढ़ गया है। 2024 मई तक प्रत्येक दिन लगभग 7000 से अधिक शिकायतें दर्ज की जा रही हैं। यह जानकारी से भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र i4c के सीईओ राजेश कुमार ने बुधवार को बताई है। उन्होंने बुधवार को जानकारी दी। यह सभी जालसाज अधिकांश भारत को निशाना बना रहे हैं। साइबर धोखेबाज दक्षिण पूर्व एशिया के प्रमुख स्थानों से शामिल होकर काम कर रहे हैं।

हर दिन 7000 शिकायतें, 10 हजार FIR दर्ज

इस साइबर क्राइम के अंतर्गतकंबोडिया के पुर्साट, कोह कांग, सिहानोकविले, कंडल, बावेट और पोइपेट, जबकि थाईलैंड और म्यांमार में म्यावाडी और श्वे कोक्को स्थान शामिल हैं। इस साइबर धोखाधड़ी की अधिकांश घटनाएं फर्जी ट्रेडिंग एप्स, लोन एप्स, गेमिंग एप्स, डेटिंग एप्स और एल्गोरिदम हेर फेर से जुड़ी हुई है। भारत के साइबर के अंतर्गत सभी मामलों से संबंधित विभिन्न कानून प्रवर्तन एजेंसी ने कुल 10,000 एफआईआर दर्ज कर ली है। पिछले चार महीना के अंतर्गत इस धोखाधड़ी से निपटने के लिए 3.25 बैंक के खाते फ्रीज कर दिए गए हैं।

Exit mobile version