Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

कैसा है कुम्भ राशि वालों का दिन, कैसा होता है स्वभाव, Aquarius Horoscope Today

Aquarius Horoscope Today

कुम्भ राशि का राशिफल: जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) से शुरुआत होती है, ऐसे जातक कुम्भ राशि से जुड़े हुए होते हैं।

 Horoscope Aquarius
आज के दिन स्वास्थ्य नरम रहने से घर एवं कार्य क्षेत्र का वातावरण अस्त-व्यस्त रहेगा। महत्त्वपूर्ण कार्य अधूरे रहने पर भी आकस्मिक धन लाभ आश्चर्यचकित करेगा। बुजुर्गो का सहयोग मिलने से मन को राहत मिलेगी। सरकारी कार्यो विशेष कर कागजातों को सावधानी से रखें। कार्य क्षेत्र से आज अवकाश कर आराम करना हितकर रहेगा। दवा से एलर्जी हो सकती है।

कुम्भ राशि से जुड़े लोगो की कमजोरी
ऐसे लोगों में आलस काफी अधिक मात्र में होता है। ये लोग आराम पसंद होते हैं, जिससे कई बार नुकसान भी होता है। इनको ज़्यादातर काम इनकी मर्जी के ही चाहिए, ऐसा नहीं होने पर ये काफी परेशान हो जाते हैं।

कुम्भ राशि वालों का स्वभाव 

इस राशि के लोगो में आत्म विश्वास काफी अधिक मात्र में होता है। तेज बुद्धि और काफी ज्ञान वाले होते हैं, इस राशि का मुख्य ग्रह शनि है इसलिए कभी-कभी इनके स्वभाव में कठोरता भी दिखाई देती है। ये धार्मिक भी होते हैं, लेकिन अपने हिसाब से ही इन्हें धर्म भी पसंद होता है।

Exit mobile version