Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

Delhi : AAP पार्षद पर किशोरी से छेड़छाड़ का केस दर्ज

Delhi: Case registered against AAP councilor for molesting a teenage girl

नई दिल्ली (भारत). मध्य दिल्ली के रहने वाले रणजीत नगर से आम आदमी पार्टी के पार्षद अंकुश नारंग पर एक किशोरी से छेड़छाड़ का केस दर्ज कर दिया है। पुलिस ने पार्षद और उसके सहयोगियों के खिलाफ छेड़छाड़ और अभद्रता व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है। इस घटना के कारण नागरिकों ने पार्षद के घर का घेराव किया और जमकर नारेबाजी लगाई।

पार्षद ने आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया

पुलिस उपायुक्त हर्षवर्धन के अनुसार, 25 फरवरी की शाम किशोरी पार्क में खड़ी थी। वह अपने भाई के आने का इंतजार कर रही थी। इसी के बीच पार्षद अंकुश और सहयोगी सोनिया व अन्य लोगों ने उसके साथ अभद्रता कर छेड़छाड़ की। पार्षद अंकुश नारंग ने इन आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया है।

Exit mobile version