Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

दिल्ली : PM मोदी का नेहरू स्टेडियम में आज कार्यक्रम, 60 हजार लोग होंगे शामिल, किया गया रूट डायवर्जन

Delhi: PM Modi's program today at Nehru Stadium, 60 thousand people will attend, route diversion done

नई दिल्ली (भारत). प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नई दिल्ली के जेएलएन स्टेडियम में आज बृहस्पतिवार के दिन एक कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें दिल्ली के सभी हिस्सों से लगभग 60,000 लोगों की भीड़ शामिल होगी। इसलिए पुलिस ने लोगों को मेट्रो का इस्तेमाल करने के लिए सूचना जारी की है, क्योंकि रास्तों का चाल-चलन बदल दिया गया है।

किया गया रूट डायवर्जन

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के चलते यह रास्ते प्रभावित रहेंगे दिल्ली में भीष्म पितामह मार्ग , लाला लाजपत राय मार्ग , लोधी रोड, मथुरा रोड और बाग रोड , एमजीएम, एम दयाल सिंह/सीजीओ रोड, आर्कर बिशप मार्ग , डीएवीपी रोड/जेएलएन रोड , महर्षि रमण मार्ग , एससीआरओ , कॉम्प्लेक्स रोड , मैक्स मुलर मार्ग,स्कोप कॉम्प्लेक्स रोड , अरबिंदो मार्ग , बारापुला एलिवेटेड रोड (बाबा बंदा सिंह बहादुर सेतु),डॉ जाकिर हुसैन मार्ग , लाला लाजपत राय मार्ग/लोधी रोड क्रॉसिंग , लोधी रोड फ्लाईओवर,जेएलएन रोड/भीष्म पितामह मार्ग क्रॉसिंग,ओबेरॉय फ्लाईओवर , महर्षि रमण मार्ग/लोधी रोड/भीष्म पितामह मार्ग क्रॉसिंग , अरबिंदो मार्ग/लोधी रोड क्रॉसिंग आदि मार्ग प्रभावित रहेंगे। पुलिस ने लोगों को इन मार्गों से बचने तथा वैकल्पिक रूट अपनाने की सलाह दी है।

Exit mobile version