Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

20 जनवरी का CM सोरेन के खूंटी दौरे पर संशय

खूंटी (झारखंड). 20 जनवरी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खूंटी का दौरा करेंगे। इसी डर के दौरान ही वह अब वह आवास योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के खाते में पैसे भी भेजेंगे। 20 जनवरी के दिन ही मुख्यमंत्री को ईडी के सामने प्रस्तुत भी होना है। इसीलिए शायद उनका खूंटी दौरा जो प्रस्तावित है रद्द भी किया जा सकता है।

लाभार्थियों के खाते में भेजेंगे पैसा

प्राप्त जानकारीनुसार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की यह जो सभा होने वाली है यह एनएचपीसी मैदान में होने जा रही है। इसी सभा से वह लाभार्थियों के खाते में पैसा भेजेंगे। यहीं से ही वह अन्य योजनाओं की शुरुआत भी करेंगे।

सोरेन को 20 जनवरी को ईडी के सामने होना है पेश

खूंटी के डीसी लोकेश मिश्रा ने कहा कि 20 जनवरी के दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खूंटी आने वाले हैं। डीसी ने यह भी बताया कि उनका यह कार्यक्रम रद्द होने की भी संभावना हो सकती है क्योंकि 20 जनवरी के दिन ही उनको ईडी के सामने पेश भी होना है। उनके आने की स्वागत की तैयारी प्रशासन की ओर से की जा रही हैं। वे जब यहां आएंगे तो अब वह आवास योजना के जितने भी लाभार्थी हैं उनके खाते में डीबीटी के माध्यम से पैसा भी भेजेंगे।

Exit mobile version