Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली आवास पर ED का छापा, 36 लाख की मिली नकदी, 2 लग्जरी कारे जब्त

ED raids Chief Minister Hemant Soren’s Delhi residence, cash worth Rs 36 lakh found, 2 luxury cars seized

नई दिल्ली (भारत). प्रवर्तन निदेशालय ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली आवास पर छापेमारी की। हेमंत सोरेन मिले नहीं जब ईडी की टीम आई थी, लेकिन उनके बंगले से 36 लाख रुपए और साथ में दो लग्जरी कारे जब्त कर ली गयी हैं।

36 लाख रुपए और साथ में दो लग्जरी कारे जब्त

ईडी की टीम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बंगले पर पहुंची, वहां लगभग 13 घंटे तक रुकी रही। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तो नहीं मिले, लेकिन कुछ अहम दस्तावेज मिल गए। सोरेन को झारखंड में जमीन घोटाले में आरोप लगे हैं, जिसकी वजह से ईडी ने उनकी तलाश में छापेमारी की। उनके बंगले से 36 लाख रुपए और साथ में दो लग्जरी कारे जब्त कर ली गयी हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने सोरेन के बंगले से एक हरियाणवी नंबर वन की बीएमडब्ल्यू कार और एक अन्य कार के साथ कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, सोरेन ने ईडी को बताया है कि वह बुधवार को रांची में उनके आवास पर मिलेंगे।

मंगलवार को रांची में अहम बैठक

झारखंड की सत्ताधारी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपने सभी विधायकों को रांची में ही रहने को कहा है। उसने कहा कि कोई भी रांची छोड़कर नहीं जाएगा। JMM ने राज्य की वर्तमान राजनीतिक स्थिति को देखते हुए, इस पर मंगलवार को रांची में अहम बैठक करने के लिए कार्ययोजना बनाई है। भाजपा ने झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भगौड़ा बता दिया है। सीएम कहां है इसकी जानकारी जो देगा उसको ₹11000 इनाम का भी ऐलान किया गया है। भाजपा ने मुख्यमंत्री राज्य की इज्जत मिट्टी में मिलने का आरोप लगाया।

ईडी के कई समन जारी होने के बावजूद नहीं पेश हुए हेमंत सोरेन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी के द्वारा झारखंड जमीन घोटाले के मामले में कई सामान जारी किए गए हैं, लेकिन वह ईडी के सामने पेश नहीं हुए हैं। ईडी की जांच टीम ने मुख्यमंत्री के रांची स्थित सरकारी आवास पर आकर उनसे खुद पूछताछ की थी। ईडी ने फिर से समन जारी कर 29 या 30 जनवरी को पूछताछ के लिए पेश होने को कहा था। शनिवार के दिन हेमंत सोरेन के दिल्ली पहुंचने की जानकारी सामने निकल कर आई थी। ईडी की टीम दिल्ली स्थित हेमंत सोरेन के आवास पर उनसे पूछताछ करने के लिए पहुंची थी, लेकिन वह वहां भी नहीं मिले हैं।

ED raids Chief Minister Hemant Soren’s Delhi residence, cash worth Rs 36 lakh found, 2 luxury cars seized
Exit mobile version