Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

ED ने की छापेमारी : 2.54 करोड़ रुपए की नगदी बरामद, 47 बैंक खातों को किया फ्रीज

ED raids: Rs 2.54 crore cash recovered, 47 bank accounts frozen

नई दिल्ली (भारत). विदेशी मुद्रा उल्लंघन करने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने कैप्रीकोरियन शिपिंग एंड लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लि. और इसके निर्देशकों विजय शुक्ला और संजय गोस्वामी के दिल्ली, हैदराबाद, मुंबई, कुरुक्षेत्र, कोलकाता में स्थित ठिकानों पर छापे मारी की है। एजेंसी की टीम ने इस छापे के दौरान 2.54 करोड़ रुपए की नगदी बरामद की है। इसका एक हिस्सा वाशिंग मशीन के अंदर रखा था, जहां से बरामद किया गया है। आपत्तिजनक दस्तावेज सहित डिजिटल उपकरण की जब्ती के साथ-साथ प्रवर्तन निदेशालय ने 47 बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है।

ठिकानों की जांच में शामिल

एचडी इंजन ठिकानों की जांच की है, उसमें कंपनी के डायरेक्टर और पार्टनर संदीप गर्ग, विनोद केडिया के संस्थानों से भी जुड़े हुए हैं। इसमें लक्ष्मीपाटन मैरीटाइम, हिंदुस्तान इंटरनेशनल, राजनंदिनी मेटल्स लिमिटेड,स्टवार्ट अलॉयज इंडिया प्रा. लि, भाग्य नगर लिमिटेड, विनायक स्टील्स लिमिटेड, वशिष्ठ कंस्ट्रक्शन प्रोडक्ट्स लिमिटेड शामिल हैं। यह छापे कब मारे गए हैं, ईडी ने इसका खुलासा नहीं किया है।

रुपए बाहर विदेशों को भेजे गए

जांच में पता चला है कि रुपए बाहर विदेशों को भेजे गए हैं। ये संस्थाएं सिंगापुर की गैलेक्सी शिपिंग एंड लॉजिस्टिक्स और होराइजन शिपिंग एंड लॉजिस्टिक्स की सहायता से बाहर विदेशी मुद्रा भेजने और फेमा के उलंघन करने में शामिल हैं। इन संस्थाओं का प्रबंध एंथनी डी सिल्वा के तरफ से किया जाता है। छद्म कंपनियों की सहायता से सिंगापुर की संस्थाओं को 1800 करोड़ रुपए भेजे गए हैं।

Exit mobile version