लखनऊ (उत्तर प्रदेश). यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सांसद कंगना का वीडियो एडिट करके एक सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। लखनऊ की पुलिस ने 2 एक्स यूजर्स के खिलाफ कार्रवाई करके एफआईआर दर्ज कर ली गयी है।
एडिट वीडियो एक्स पर फर्जी में किया वायरल
लखनऊ के गोमती नगर में स्थित गोल्डन क्रश अपार्टमेंट में रहने वाले रवि प्रकाश के अनुसार, एक से पर एक यूजर ने अपने अकाउंट @FactsBJP से एक एडिट किया हुआ वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में योगी आदित्यनाथ के भाषण के अंश के साथ ही सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत के वीडियो को एडिट करके उसे आपत्तिजनक तरीके से बना कर दिखाया गया है।
एक और वीडियो पोस्ट किया
इसी तरह से एक और वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें महिलाओं का भी गलत तरीके से चरित्र चित्रण किया गया है। इस कारण से लोगों की धार्मिक भावना को चोट पहुंच रही है। एक दूसरे एक्स यूजर ने अपने अकाउंट @Izharalam00786 से मुख्यमंत्री योगी का एक और एडिट किया हुआ वीडियो पोस्ट किया है। हजरतगंज के इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के अनुसार,दोनों ही मामलों में एफआईआर दर्ज कर जांच जा चल रही है।

