Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

चुनाव आयोग : बीजेपी और कांग्रेस को बयान बाजी का नोटिस जारी

Election Commission: Notice issued to BJP and Congress for making statements

नई दिल्ली (भारत). पूरे देश में चुनावी दौर के मौसम का समय बना हुआ है। अब तक 5 चरणों के दौरान कई प्रदेशों में मतदान आयोजित हो गए हैं। अभी कई राज्यों में मतदान आयोजित होंगे। लोकसभा चुनाव के छठवें चरण में 25 में को मतदान आयोजित होगा। सभी राजनीतिक दल अपने-अपने प्रचार के लिए अभियान तेज कर दिए हैं। वोट को साधने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता अलग-अलग रैली और दौरा आयोजित कर रहे हैं। एक दूसरे के खिलाफ विरोधियों के बयान बाजी का भी सिलसिला चल रहा है।

बीजेपी और कांग्रेस को बयान बाजी का नोटिस जारी

चुनाव आयोग के द्वारा भाजपा और कांग्रेस को बयान बाजी का नोटिस जारी किया गया है। इस जारी किए गए नोटिस में चुनाव आयोग के द्वारा दोनों पार्टियों के स्टार प्रचारकों को प्रचार के दौरान जाति, धर्म, भाषा के आधार पर बयान बाजी ना करने का आदेश दिया है। आयोग ने यह भी बताया है कि प्रचारकों को धर्म और संप्रदाय के आधार पर बयान बाजी करने से बचना चाहिए आयोग ने कांग्रेस को संविधान, अग्निवीर पर बयानबाजी ना करने को बताया है। यह भी बताया कि सशस्त्र बलों का राजनीतिकरण कभी नहीं करना चाहिए।

Exit mobile version