नई दिल्ली (भारत). चुनाव आयोग ने गैर-कैडर अफसरों के तबादले करने का आदेश दे दिया है 4 राज्यों के अधिकारियों का तबादला होगा।
राज्यों के गैर-कैडर अधिकारियों के तबादले
चुनाव आयोग के अनुसार 4 राज्यों के गैर-कैडर अधिकारियों और जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक के पदों पर तैनात अधिकारियों के तबादले करने के आदेश दे दिए है। तबादले में गुजरात, पंजाब, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल शामिल हैं।
राज्यों के तबादले के आदेश
1. गुजरात राज्य में छोटा उदयपुर और अहमदाबाद ग्रामीण इलाकों के एसपी के नाम शामिल हैं।
2. पंजाब राज्य के पठानकोट, जालंधर ग्रामीण और मलेरकोटला जिले के एसएसपी शामिल हुए हैं।
3. उड़ीसा राज्य के ढेंकनाल के जिला अधिकारी, देवगढ़, कटक ग्रामीण इलाके के एसपी के नाम शामिल हैं।
4. पश्चिम बंगाल राज्य के पूर्व मेदिनीपुर, झारग्राम, पूर्व वर्धमान और बीरभूम जिले के अधिकारी शामिल हैं।
इनका भी होगा तबादला
पंजाब में बठिंडा के एसएसपी और असम में सोनितपुर के एसपी का भी तबादला किया जाएगा।

