नई दिल्ली (भारत). सोमवार के दिन सुप्रीम कोर्ट ने स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की दायर की गई समय बढाने की याचिका पर सुनवाई करेगा। इस याचिका में बैंक ने इलेक्टरल बॉन्ड से जुड़ी जानकारी को निकालने के लिए और समय मांगा है। बैंक ने कहा कि उसे 30 जून तक और समय दिया जाए।
आज सुप्रीम कोर्ट SBI की याचिका पर करेगी सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट आज ही एनजीओ की दायर याचिका पर भी सुनवाई करेगा। इसमें एसबीआई के खिलाफ अवमानना दायर की गई है। इसमें यह आरोप लगाया गया है कि एसबीआई ने जानबूझकर सर्वोच्च अदालत के आदेश का उल्लंघन किया हुआ है। सुप्रीम कोर्ट ने एसबीआई बैंक को या आदेश दिया था कि चुनाव आयोग को 6 मार्च तक इलेक्टोरल बॉन्ड की जानकारी दें। उस जानकारी को चुनाव आयोग 13 मार्च तक सार्वजनिक कर दे।
पांच जजों की पीठ करेगी सुनवाई
मुख्य न्यायाधीश सहित पांच जजों की पीठ इन याचिकाओं पर सुनवाई करेगी। 15 फरवरी को 5 जजों की पीठ ने इस इलेक्टोरल बॉन्ड पर रोंक लगा दी थी। सुप्रीमकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ , जस्टिस संजीव खन्ना , जस्टिस बिहार गवई , जस्टिस जेबी पारदीवाला , जस्टिस मनोज मिश्रा की पीठ सुनवाई करेगी।

