Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

इटावा : मुख्यमंत्री योगी ने 500 बेड अस्पताल का शुभारंभ कर कहा- पहले इटावा नाम से था डर, अब हर एक युवा हो रहा तैयार

Etawah: Chief Minister Yogi inaugurated the 500 bed hospital and said - earlier there was fear due to the name Etawah, now every youth is getting ready.

इटावा (उत्तर प्रदेश). मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इटावा के सफाई में 500 बेड के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का लोकार्पण किया। योगी ने बताया कि पहले लोग इटावा और सैफई के नाम से डरते थे, लेकिन अब देश का प्रत्येक युवा तैयार है।

मुख्यमंत्री योगी का किया स्वागत

मुख्यमंत्री योगी इटावा के सैफई मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम के मंच पर पहुंचे तो लोगों ने उनका स्वागत सम्मान किया। अस्पताल प्रोफेसर यानी कि डॉक्टर प्रभात कुमार ने अस्पताल की उपलब्धियां को बताया मंच पर डिप्टी मुख्यमंत्री बृजेश कुमार पाठक और चिकित्सा राज्य मंत्री स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव, सांसद रामशंकर कठेरिया, विधायक सरिता भदौरिया भी उपस्थित रहें।

पहले इटावा नाम से था डर, अब हर एक युवा हो रहा तैयार

मुख्यमंत्री ऑडिटोरियम से ही 500 बेड का शुभारंभ करने के बाद पैरामेडिकल के 10 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी सौंपेंगे। अस्पताल में आने जाने वाले के लिए गेट नंबर 2 और 3 प्रवेश सुनिश्चित किया गया है। इसी दौरान उन्होंने सफाई में मेडिकल कॉलेज बनवाने के लिए मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले इटावा के नाम से लोग डरते थे लेकिन आज यहां देश के युवा तैयार हो रहे हैं।

मोदी की योजना सबका विकास

उन्होंने बताया कि उपचार के लिए रुपए की कमी नहीं है। 108 और 102 के जैसा ही काम किया जा रहा है। हर जनपद में एडवांस लाइफ सपोर्ट की चार से पांच गाड़ियां हैं। कोई समय पहले जहां पर पूरे प्रदेश में 6 से 7 कार्डियक की ही गाड़ियां उपलब्ध थी। अब हर जनपद में यह व्यवस्था उपलब्ध हैं। बताया कि मोदी की योजना सबका विकास के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं।

Exit mobile version