Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

किसान आंदोलन : आज रहेगा भारत बंद का ऐलान, यह रहें निर्देश, इन पर पड़ेगा असर

Farmers Movement: Bharat Bandh will be announced today, these are the instructions, it will be affected

नई दिल्ली (भारत). संयुक्त किसान मोर्चा के किसानों और संगठनों ने ग्रामीण भारत बंद करने का ऐलान कर दिया है। मोर्चा ने किसान मजदूर से भी ऐलान किया है कि एक दिन के लिए अपना काम बंद रखें।

किसान और संगठनों ने किया ग्रामीण भारत बंद करने का ऐलान

एमएसपी सहित अन्य मांगों को लेकर शुक्रवार यानी आज संयुक्त किसान मोर्चा ने किसान और संगठनों से ग्रामीण भारत बंद करने का ऐलान किया है। इसके अंतर्गत किसान मजदूर से यह ऐलान किया गया है कि एक दिन के लिए सभी मजदूर अपना काम बंद रखें। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किस संगठन भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश चौधरी टिकैत ने बताया कि किसानों की समस्याओं का समाधान अवश्य होना चाहिए। इसलिए 16 फरवरी को सुबह 6: से 4 बजे तक किसान लॉकडाउन रहेगा। इसके बाद 17 फरवरी को पंजाब हरियाणा उत्तराखंड और यूपी की प्रतिनिधियों की बैठक सिसौली में बुलाई गई है। इस बैठक में भविष्य के आंदोलन का निर्णय लिया जाएगा।

मजदूरों के हड़ताल से निर्माण संबंधी होगा व्यवधान

राकेश टिकैत ने यह बताया कि 16 फरवरी को किसान खेतों में काम नहीं करें। भाकियू जिले में 10 पॉइंट बनाकर धरना प्रदर्शन होगा। उन्होंने बताया कि कल भी मजदूर हड़ताल पर रहेंगे। मजदूरों के आधार पर रहने से निर्माण संबंधी कार्य में समस्या पड़ेगी।

दिल्ली बाजारों और औद्योगिक क्षेत्रों पर नहीं पड़ेगा असर

किसान आंदोलन से दिल्ली के बाजारों और औद्योगिक क्षेत्र में असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि दिल्ली के व्यापारी संगठनों ने भारत बंद से खुद को अलग कर लिया है। सभी 700 बाजार और 56 औद्योगिक क्षेत्र खुले रहेंगे। दो दिनों से अलग-अलग बाज़ारों के संगठनों से इस पर चर्चा भी की गई है।

दिल्ली में औचंडी बॉर्डर पर आज किसान करेंगे धरना प्रदर्शन

शुक्रवार के दिन किसान दिल्ली के और चंडी बॉर्डर पर शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन करेंगे। किसान यूनियन के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष दलजीत सिंह ने बताया कि दिल्ली के किसानों ने ग्रामीण भारत बंद का ऐलान किया है। इसलिए शुक्रवार को कोई भी मजदूर काम नहीं करेगा। उन्होंने यह कहा कि सरकार को किसानों की मांग मान लेनी चाहिए। वह अपना अधिकार ही तो मांग रहे हैं।

हरियाणा में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की सभी परीक्षाएं हुई स्थगित

किसान आंदोलन के जारी चलते हुए और सड़कों के बंद होने के कारण 20 फरवरी से केंद्र का डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन के पाठ्यक्रमों और अन्य कोर्सेज की परीक्षाएं रोक दी गई हैं। इस संबंध में परीक्षा शाखा ने अधिसूचना जारी कर दी है।

सभी टोल प्लाजा फ्री कराए जाएंगे

हरियाणा में 12 बजे 3 बजे तक प्रदेश के सभी टोल प्लाजा फ्री कराए जाएंगे। अगले दिन शनिवार को ट्रैक्टर ट्राली की रैली निकाली जाएगी, यह तहसील स्तर पर की जाएगी।

पीएसईबी ने एक एडवाइजरी की जारी

16 फरवरी को भारत बैंड के ऐलान के चलते पीएसईबी ने एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें यह बताया कि परीक्षार्थी एक घंटा पहले पहुंचने की कोशिश करें। पेपर में कोई भी दिक्कत ना आए। भारत बंद के चलते बोर्ड के पेपर पर असर नहीं पड़ना चाहिए।

पंजाब में आज सुबह 6 से 4 बजे तक भारत बंद

संयुक्त किसान मोर्चा के तरफ से आज 16 फरवरी को भारत बंद का ऐलान कर दिया गया है, जिसमें सभी लोगों से यह अपील की गई है कि कॉर्पोरेट लूट खत्म करने, खेती को बचाने और भारत को बचाने के लिए किसानों के ऐतिहासिक संघर्ष को सफल बनाने के लिए भारत बंद का ऐलान किया गया है। जिसमें सभी लोग अपना सहयोग प्रदान करें। इस भारत बंद में दिशा निर्देश भी जारी किए गए हैं।

पंजाब में गांव, मंडी, संसथान और दुकाने रहेंगी बंद

एककेएम की तरफ से यह बताया गया की 16 फरवरी को सुबह 6 से 4 बजे तक बंदी रहेगी। खेती बाड़ी की सभी गतिविधियां, मनरेगा कार्य और ग्रामीण कामकाज बंद रहेंगे कोई भी किसान, खेत मजदूर या ग्रामीण मजदूर काम पर नहीं जाएगा। इस अवधि में मंडियां, सब्जी मंडियां, फसलों की सप्लाई व खरीद भी स्थगित रहेगी। गांव की सभी दुकान, अनाज मंडियां, सब्जी मंडियां, सरकारी व गैर सरकारी दफ्तर ग्रामीण औद्योगिक व सेवा क्षेत्र के संस्थान तथा निजी क्षेत्र के संस्थान भी बंद रखने की अपील की गई है। इसी दौरान शहरों की भी दुकान व संस्थान बंद रहेंगे।

पंजाब में सड़क पर पब्लिक और प्राइवेट ट्रांसपोर्ट भी नहीं चलेगा

पंजाब में भारत बैंड के चलते सड़कों पर आम पब्लिक और प्राइवेट ट्रांसपोर्ट नहीं चल पाएगा। केवल एंबुलेंस, मृतु, विवाह, मेडिकल दुकाने, अखबारों की सप्लाई, बोर्ड परीक्षाएं, हवाई अड्डे तक यात्रा की इमरजेंसी सेवाएं खुली रहेंगी। दोपहर 12 बजे शाम 4 बजे तक चक्का जाम, रास्ता रोको में किसान और मजदूर व अन्य वर्ग हिस्सा लेंगे। तहसील वह जिला केन्द्रों पर विशाल प्रदर्शन, रैलियां और सार्वजनिक बैठकें आयोजित की जाएगी, जिनमें किसान मजदूर और अन्य वर्गों के लोग परिवार सहित शामिल होंगे।

Exit mobile version