Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

किसान आंदोलन 16 दिनों से जारी, आज होगा दिल्ली मार्च का अंतिम फैसला

Farmers movement continues for 16 days, final decision on Delhi march will be taken today

पंजाब (चंडीगढ़). पंजाब में किसान अपनी मांगों को लेकर शंभू व खनोरी सीमा पर आंदोलन 16 दिनों से लगातार कर रहे हैं। बुधवार को किसान मजदूर संघर्ष समिति और संयुक्त किसान मोर्चा की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। इसमें यह तय किया गया है कि दिल्ली मार्च का अंतिम फैसला बृहस्पतिवार को लिया जाएगा।

शुभकरण का 11 बजे हुआ पोस्टमार्टम

शुभकरण की मौत के मामले में पंजाब पुलिस ने पटियाला के पात्र थाने में अज्ञात लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। किसान और परिजन की राजामंदी होने के बाद रात 11 बजे शुभकरण के शब का पोस्टमार्टम किया गया। सुबह शब खनौरी सीमा ले जाया जाएगा। वहां पर अंतिम श्रद्धांजलि देने के बाद पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसके पहले किसान हरियाणा पुलिस और गृहमंत्री अनिल विज पर एफआईआर दर्ज नहीं होने तक शुभकरण का अंतिम संस्कार नहीं करने पर पड़े हुए थे। किसानों के समर्थन में कांग्रेस ने पंजाब व राजस्थान में प्रदर्शन किया है। पंजाब में कई जगह ट्रैक्टर ट्राली से रैली निकाली गई है।

किसानों से बातचीत करने के लिए केंद्र सरकार तैयार

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने यह बताया है कि सरकार विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों के साथ बातचीत करने के लिए तैयार हो गई है। वह भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद समिति की सालाना आम बैठक से इतर बोल रहे थे। केंद्र सरकार और किसानों के बीच अब तक 4 बार बातचीत की जा चुकी है, पर कोई भी समाधान नहीं निकल पाया है। फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी सहित विभिन्न मांगों को लेकर किसान दिल्ली मार्च करने के लिए खड़े हुए हैं।

Exit mobile version