Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

किसान आंदोलन : दिल्ली मार्च 2 दिन रुका, झड़प में 12 पुलिसकर्मी सहित 58 किसान घायल,

Farmers movement: Delhi march halted for 2 days, 58 farmers including 12 policemen injured in clash,

नई दिल्ली (भारत). पंजाब और हरियाणा सीमा पर किसान आंदोलन चल रहा है। जिसके चलते बुधवार को पुलिस और किसानों के बीच झड़प में 23 आंदोलनकारी घायल हो गए हैं। बठिंडा के एक नौजवान की मौत हो गई है। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलवीर सिंह ने घायल किसानों से अस्पताल में मुलाकात कर उनका हाल-चाल पूछा।

युवा शुभकरण की मौत

किसानों द्वारा एमएसपी पर कानूनी गारंटी की मांग को लेकर 8 दिनों से शंभू और दातासिंह वाला बॉर्डर पर दिल्ली आने के लिए मार्च किया जा रहा है। बुधवार को सुबह किसानों ने दिल्ली मार्च करने का प्रयास किया लेकिन पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने हरियाणा किसानों के ऊपर आंसू गैस के गोले बरसाए और रबड़ की गोलियां भी दागी। डाटा सिंह वाले बॉर्डर पर 2 किसानों को गोली लगने से जख्मी होना पड़ा। वही बठिंडा के गांव बल्लोंके के युवा शुभकरण की मौत हो गई। दूसरे किसान संगरूर के नवांगांव के प्रीतपाल सिंह को भी गंभीर चोट आ गयी है। उसे रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया है।

झड़प में 12 पुलिसकर्मी सहित 58 किसान घायल

किसानों ने दावा किया कि शुभकरण की मौत सिर पर रबर बुलेट लगने से हुई है। टकराव में 52 किसान और 12 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। शंभू बॉर्डर पर 6 किसान घायल हुए हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने किसानों को फिर बातचीत करने का नेता दिया है। केंद्र के प्रस्ताव पर किसान नेताओं ने दो दिनों के लिए दिल्ली मार्च रोक दिया है। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने यह बताया कि शुक्रवार शाम को आगे की रणनीति का ऐलान किया जाएगा।

Exit mobile version