Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

किसान आंदोलन : तीसरे दौर की बैठक रही असमर्थ, अगली बैठक रविवार की शाम

Farmers movement: Third round meeting remained ineffective, next meeting on Sunday evening

चंडीगढ़ (हरियाणा). केंद्रीय मंत्रियों और किसान नेताओं के बीच तीसरे दौर की बैठक गुरुवार-शुक्रवार के रात लगभग 1:30 बजे तक की गयी है। इसमें किसी भी प्रकार की समस्या का समाधान नहीं निकल पाया है। तीसरे दौर की यह बैठक भी असफल साबित हो गई।

तीसरे दौर की बैठक रही असमर्थ

बैठक शुरू होते हैं किसानों ने हरियाणा सरकार और पुलिस के ओर से किसानों पर किए गए बल प्रयोग पर कड़ी आपत्ति जताई, जिस पर केंद्रीय मंत्री ने नतीजे पर समझाया एमएसपी कानूनी गारंटी सहित अन्य मांगों पर भी चर्चा की गई। केंद्रीय मंत्री लखीमपुर खीरी सहित अन्य मांगों पर भी किसानों के साथ सहमत होते दिखे, लेकिन एमएसपी की कानूनी गारंटी पर कुछ भी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

अगली बैठक रविवार की शाम

बैठक में केंद्रीय मंत्रियों ने तत्काल एमएसपी की कानूनी गारंटी लागू करने वाली परेशानियों के बारे में अवगत कराया लेकिन किसान नेता पीछे हटने को तैयार नहीं हुए। बैठक रात के लगभग 1:30 बजे तक चली। किसानों की केंद्रीय मंत्रियों के साथ तीसरे दौर की बैठक भी असमर्थ नतीजे वाली रही। किसानों ने पुलिस बल के प्रयोग पर विरोध जताया किसान अपनी एमएसपी की मांग पर अड़े हुए हैं। अब अगली बातचीत की बैठक रविवार को शाम 6 बजे की जाएगी।

Exit mobile version