Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

किसान आंदोलन : आज सरकार और किसानों के बीच होगी बैठक, ट्रेन रोंकने और टोल प्लाजा फ्री करने का ऐलान

Farmers movement: Today there will be a meeting between the government and farmers, announcement of stopping trains and making toll plazas free.

नई दिल्ली (भारत). बुधवार के दिन सरकार और किसानों के बीच झड़पे हुईं। पुलिस ने किसानों पर आंसू गैस के गोले दाग कर आगे बढ़ने से रोंका। पंजाब किसान मजदूर संघर्ष समिति के महासचिव सरवन सिंह पंधेर और संयुक्त किसान मोर्चा के नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने यह बताया कि बृहस्पतिवार के दिन बैठक होगी। सरकार की तरफ से उनको पत्र के जरिए निमंत्रण दिया गया है।

दातासिंह वाली सीमा पर तनाव बना

पंजाब के किस दिल्ली मार्च करने के लिए निकले लेकिन सुरक्षा बलों ने बीच में रोंक दिया है। किसानों और पुलिस वालों के बीच संघर्ष के चलते शंभू और दातासिंह वाली सीमा पर तनाव बना हुआ है। किसानों ने जैसे हरियाणा में घुसने की कोशिश की तो सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गले दागे। रबड़ की गोलियां दाग कर उन्हें अपने स्थान पर रोंक दिया है। दातासिंह वाली सीमा पर रबड़ की गोलियां दागने की वजह से पांच किसान घायल हो गए हैं।

आज सरकार और किसानों के बीच होगी बैठक

आज सरकार और किसानों के बीच चंडीगढ़ में बृहस्पतिवार के दिन शाम 5 बजे बैठक कर बातचीत की जाएगी। किसानों ने बैठक होने तक के लिए दिल्ली मार्च करने से रोंक दिया है। हरियाणा की सीमाओं पर 25,000 से भी अधिक किसान जमा हो गए हैं। इस बैठक में किसने की तरफ से दोनों नेता शामिल होंगे। केंद्र की तरफ से मंत्री पीयूष गोयल अर्जुन मुंडा और नित्यानंद राय शामिल होंगे। इसके पहले हुई सोमवार को बैठक में दूसरे दौर की वार्ता में गोयल और मुंडा शामिल थे।

तीन मांगी पूरी होने तक आंदोलन

बुधवार को किसानों ने दातासिंह वाली सीमा पर लगाए गए कंटीले तार और सड़क पर लगाई गई किलो को भी उखाड़ दिया। किसानों ने अपने बीच बैठे सीआईडी कर्मचारी सत्येंद्र पाल सिंह को बंधक भी बना लिया, क्योंकि वह उनकी रणनीति जानने का प्रयास कर रहा था। बैरीकेडिंग के पास तैनात सुरक्षा कर्मियों पर किसानों ने पथराव भी किया। डल्लेवाल और पंधेर ने यह बताया कि तीन मांगी पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

यह है मांगे

एमएसपी की कानूनी गारंटी

कर्ज माफी

बिजली अधिनियम रद्द हो

किसान शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे हैं तो बल प्रयोग क्यों?

राज्य की सीमा पर अर्धसैनिक बलों की तैनाती, पुलिस की कार्रवाई और ड्रोन के इस्तेमाल पर भी पंधेर ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि किसान शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे हैं तो बल प्रयोग इसमें क्यों किया जा रहा है? भारी सुरक्षा बलों की तैनाती की वजह से किस आगे नहीं बढ़ सके हैं। सुरक्षा बलों ने किसानों को रोंकने के लिए उन पर रबड़ की गोलियां और आंसू गैस के गोले दागे, जिसकी वजह से वह दिल्ली मार्च करने के लिए बढ़ नहीं पाए हैं।

ट्रेन रोंकने और टोल प्लाजा फ्री करने का ऐलान

किसानों के खिलाफ कार्रवाई के विरोध में भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ने बृहस्पतिवार को यह बताया कि पंजाब में ट्रेन रोंकने की घोषणा की गई है। इसके साथ ही संयुक्त किसान मोर्चा की 34 जथ्तेबंदियों ने 15 फरवरी को सुबह 11 तक टोल प्लाजा फ्री करने का ऐलान कर दिया है।

Exit mobile version