Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

किसान आंदोलन : मेरठ में आज हाईवे पर ट्रैक्टर श्रृंखला विरोध प्रदर्शन

Farmers movement: Tractor chain protest on the highway in Meerut today

मुजफ्फरपुर (उत्तर प्रदेश). पंजाब बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन के कारण आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईवे पर भाकियू कार्यकर्ता और किसान ट्रैक्टर श्रृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। ट्रैक्टर श्रृंखला होने के कारण पुलिस अलर्ट मोड पर है। हाईवे के सभी स्थानों की पुलिस और सुरक्षा व्यवस्था बनाने के लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं।

हाईवे पर ट्रैक्टर श्रृंखला विरोध प्रदर्शन

मेरठ में आज 11:30 बजे यूनियन हाईवे पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। एनएच 58, मोहद्दीनपुर, सकौती, कैलाशी अस्पताल, एनएच 58 पर पड़ने वाले गांव के किसान अपने ट्रैक्टरों के साथ हाईवे विरोध प्रदर्शन पर पहुंचेंगे। हाईवे की बाईं लेन भाकियू के कब्जे में होगी। भाकियू मुजफ्फरनगर में जिले की सीमा पुरकाजी के भूराहेड़ी से खतौली के भंगेला गांव तक ट्रैक्टर श्रंखला बनाई जाएँगी। हाईवे पर सुबह से ही ट्रैक्टर की लाइन दूर तक लग जाएगी। जिस कारण हाईवे का यातायात भी प्रभावित होने वाला है।

सुरक्षा-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अलर्ट मोड जारी

ट्रैक्टर श्रंखला बनाए जाने वाले हाईवे से एक नहीं दर्जन भर गांवों के हजारों लोगों का रोजाना आना-जाना होता है। वहीं उत्तराखंड से भी हजारों छोटे बड़े वाहन गुजरते है। इन वाहनों में सवार लोगों को भी परेशानी हो सकती है। इस तरह की समस्या को देखते हुए एसपी अभिषेक सिंह ने हाइवे पर पढ़ने वाले थाना प्रभारी को सुरक्षा-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अलर्ट कर दिया है। पुलिस अधिकारियों को सुबह से ही भ्रमण करने के लिए निर्देशित किया गया है। परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस को आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था बनाने के लिए बताया गया है।

Exit mobile version