Entertainment

यश कुमार की फिल्म ‘एक रजाई तीन लुगाई- 2’ का फर्स्ट लुक जारी, जल्द रिलीज होगा ट्रेलर

इस फिल्म में अभिनेता यश कुमार फिल्म की तीन खूबसूरत अदाकारा अभिनेत्री रक्षा गुप्ता, संजना पांडे और शालू सिंह के साथ नजर आएंगे।

मनोरंजन : भोजपुरी की यूनिक और सुपरस्टार यश कुमार की फिल्म ‘एक रजाई तीन लुगाई- 2’का पहला लुक जारी कर दिया गया है। इस फिल्म में अभिनेता यश कुमार फिल्म की तीन खूबसूरत अदाकारा अभिनेत्री रक्षा गुप्ता, संजना पांडे और शालू सिंह के साथ नजर आएंगे। फिल्म में तीनों अभिनेत्री के हाथों में राइफल होता है या फिल्म रोमांस को बढ़ाने वाली नजर आ रही है।

फिल्म का ट्रेलर जल्द होगा रिलीज

इस फिल्म का टाइटल जो रखा गया है वहा बहुत ही अनोखा है यह फिल्म मजेदार होने वाली है। फिल्म के फर्स्ट लुक के बाद इस फिल्म का ट्रेलर भी जल्दी रिलीज हो जाएगा, जिसकी जानकारी अभिनेता यश कुमार ने खुद दी है। यह फिल्म मनोरंजन को लेकर लाजवाब गर्मी में दर्शकों का सिनेमाघरों में एंटरटेनमेंट करायेंगी।

फिल्म की शूटिंग हुई अच्छे स्थानों पर

यश कुमार ने अपनी आने वाली इस फिल्म के बारे में बताया कि इस फिल्म की शूटिंग लखनऊ के खूबसूरत स्थानों पर की गई है। इस फिल्म की कहानी बहुत मनोरंजक और रोमांचक है। यह फिल्म मनोरंजन के लिए एकदम परफेक्ट बनाई गई है। हमने यह कोशिश की है कि इस फिल्म के जरिए दर्शकों को पूरा मनोरंजन आए।

फिल्म का सिनेमाघरों में जाकर मनोरंजन करें

बताया कि फिल्म के फर्स्ट लुक को देखकर आप मेरे किरदार का अंदाजा लगा सकते हैं लेकिन जब तक आप फिल्म नहीं देखेंगे, तब तक आप अच्छे से समझ नहीं पाएंगे कि आखिर वास्तविक मनोरंजन क्या है? आप सभी से यह आग्रह है की फिल्म के रिलीज होते ही आप सभी लोग सिनेमाघर में जाकर फिल्म का मनोरंजन करें। फिल्म का ट्रेलर जल्दी आने वाला है। बस आप लोग थोड़ा सा इंतजार कीजिए इसके बाद, ट्रेलर रिलीज होगा उसका भी मजा लीजिए।

फिल्म के निर्देशक राजकिशोर प्रसाद राजू

रामा प्रसाद प्रोडक्शन एवं चंद्र वर्ष एंटरटेनमेंट प्रोडक्ट्स लिमिटेड के बैनर से बनी यह फिल्म ‘एक रजाई तीन लुगाई -2’में यश कुमार, रक्षा गुप्ता, संजना पांडे, शालू सिंह, सुबोध सेठ, बालेश्वर सिंह, महेश आचार्य और रोहित सिंह मटरू मुख्य भूमिकाओं में शामिल है। इस फिल्म के निर्माता अपूर्व मेड़तिया, राम प्रसाद, मोनिका सिंह, चंद्रेश मेहता हैं। इसके निर्देशक राजकिशोर प्रसाद राजू हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। इस फिल्म के लेखक अरविंद तिवारी और छायांकन कर्ता समीर जहांगीर  हैं।

Back to top button