Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया- क्वाड का गठन क्यों है महत्वपूर्ण? यह इसमें खासियत

Foreign Minister Jaishankar told- Why is the formation of Quad important? This is special in

नई दिल्ली (भारत). भारतीय विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर ने शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित किए जा रहे रायसीना डायलॉग कार्यक्रम के दौरान, यह बात बताया कि आज के समय में क्वाड की क्या अहमियत है?

विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया- क्वाड का गठन क्यों है महत्वपूर्ण?

उन्होंने बताया कि क्वॉड का गठन बहुध्रुवीय व्यवस्था के विकास के लिए और शीत युद्ध के बाद सोच को दिखाता है। विदेश मंत्री ने बताया कि क्वॉड क्यों महत्वपूर्ण है। इसका सीधा सा यह जवाब है कि यह पूरी दुनिया के हित में है। क्वॉड का गठन वैश्विक व्यवस्था में बदलाव लाने के लिए प्रेरित करता है। यह समान विचारधारा वाले देशों के बीच ज्यादा से ज्यादा सहयोग बढ़ाने को प्रेरित करता है।

विदेश मंत्री ने बताया कि क्वॉड के प्रमुख तौर पर 5 संदेश है:-

बहुत ध्रुवीय व्यवस्था के विकास को दर्शाता है।

शीत युद्ध के बाद की सोच

किसी देश पर दबाव बनाने की प्रवृत्ति के खिलाफ

लोकतंत्रीकरण और सहयोग के दृष्टिकोण को दर्शाने वाला

आज कोई भी हमारी पसंद पर मनमर्जी से वीटो नहीं कर सकता

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में चीन के द्वारा कई बार भारत के प्रस्ताव पर वीटो किया गया है। ऐसे में विदेश मंत्री के बयान को चीन से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

Exit mobile version