Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

विदेश मंत्री का बड़ा बयान : पीएम मोदी ने ऐसे रुकवाया था 2 बार रूस-यूक्रेन युद्ध

Foreign Minister's big statement: This is how PM Modi had stopped the Russia-Ukraine war twice.

नई दिल्ली (भारत). देश में लोकसभा चुनाव का दौर चल रहा है। अब तक चुनाव पांच चरणों में मतदान आयोजित हो गया है। अभी कई राज्य में मतदान आयोजित होंगे। इसी बीच विदेश मंत्री जयशंकर ने एक इंटरव्यू के दौरान बड़ा बयान दे दिया है कि रूस-यूक्रेन के युद्ध को प्रधानमंत्री मोदी ने दो बार रुकवा दिया था। ऐसा इसलिए उन्होंने किया था, क्योंकि अपने लोगों को देश वापस लाना था।

5 मार्च को को रोंका गया युद्ध

जयशंकर ने यह खुलासा किया है कि हमने एक बार नहीं बल्कि 2 बार ऐसा काम करके दिखाया है। जब पहली बार हमारे देश के विदेश में छात्र खार्कीव में 5 मार्च को निकटतम सुरक्षित जगह पर जा रहे थे। तब गोलीबारी हो रही थी, तब प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को फोन करके उनसे यह कहा कि छात्रों के लिए रास्ता बनाने के लिए गोलीबारी को रोंका जाए। तब रूसी सेना के द्वारा गोलीबारी रोकी गई और हमारे लोग सुरक्षित अपने देश वापस लौट पाए।

8 मार्च को रोंका गया युद्ध

विदेश मंत्री के द्वारा यह बताया गया कि एक और महत्वपूर्ण घटना 8 मार्च को घटित हुई। जब यूक्रेन-रूस और मलेशिया के बीच लड़ाई चल रही थी। उसी समय हमारे छात्र उसे क्षेत्र को छोड़ना चाहते थे, जहां पर हमने संघर्ष को रोंकने की कोशिश की थी, लेकिन हमारे प्रयास असफल हो गए थे। जैसे ही हमारे छात्र बस पर सवार होते तो वैसे ही फायरिंग शुरू हो जाती थी। फिर उन्हें वापस अपनी जगह पर लौटना पड़ता था। तब इस समस्या को लेकर प्रधानमंत्री के पास गए और उनसे छात्रों का मनोबल बढ़ाने के लिए कहा गया। तब हमने दिल्ली से कुछ अधिकारियों को वहां जाने के लिए राय रखी। तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति जेलेंस्की से फोन पर बातचीत की। तब छात्रों के लिए रास्ता बनाया गया। गोलीबारी को रोंक कर हमारे छात्रों को स्वदेश वापस लाया गया।

Exit mobile version