Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को मिली पिता की तरह बम से उड़ाने की धमकी

Former Congress President Rahul Gandhi received threat of being bombed like his father.

नई दिल्ली (भारत). महाराष्ट्र में नासिक पुलिस को यह जानकारी प्राप्त हुई है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को उनके पिता की तरह ही बम से उड़ा दिया जाएगा। यह जानकारी मिली है कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान ही उन पर बम से हमला किया जाएगा।

राहुल गांधी को जेड प्लस सुरक्षा

गृह मंत्रालय ने प्राप्त जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी की आवास की सुरक्षा-व्यवस्था बढ़ा दी है। अभी राहुल गांधी को जेड प्लस सुरक्षा दी गई है। उनकी भारत जोड़ो ने यात्रा 2 मार्च को मध्य प्रदेश में प्रवेश कर रही है। अकबर रोड स्थित उनके आवास की सुरक्षा बढ़ाकर सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया है।

गृह मंत्रालय ने दिए इनपुट जांच के आदेश

स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी है कि गृह मंत्रालय ने महाराष्ट्र पुलिस और दिल्ली पुलिस को प्राप्त इनपुट को जांचने के आदेश दे दिए हैं। दोनों राज्यों की पुलिस यह पता कर रही हैं कि राहुल गांधी पर हमले के जो इनपुट मिले हैं, वह कितने गंभीर हैं और कहां से आए हैं। इनकी सभी की जांच की जा रही हैं।

Exit mobile version