Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

पूर्व सपा सांसद देवेंद्र सिंह यादव भाजपा में हुए शामिल, इनके दामाद हैं IAS-IPS, बोले यह बात

Former SP MP Devendra Singh Yadav joins BJP, his son-in-law is IAS-IPS

लखनऊ (उत्तर प्रदेश). सपा पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद देवेंद्र सिंह यादव रविवार के दिन भाजपा में शामिल हो चुके हैं। यह सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बहुत ही करीबी माने जाते हैं। उनके दामाद यूपी कैडर के वरिष्ठ आईएएस पंधारी यादव हैं। दूसरे दामाद मध्य प्रदेश कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अंशुमन यादव हैं।

पूर्व सपा सांसद देवेंद्र सिंह यादव भाजपा में हुए शामिल

देवेंद्र सिंह यादव ने रविवार के दिन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक की उपस्थिति में पार्टी के राज्य मुख्यालय पर पार्टी समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता प्राप्त की है।
लखनऊ कैंट विधानसभा से बसपा के पूर्व प्रत्याशी अनिल पांडेय और सपा के नेता संदीप पाल भी अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए हैं।

हम सभी को सहभागी बनना

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने यह बताया कि 10 वर्षों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही जन कल्याणकारी योजनाओं से विकसित भारत के निर्माण का सपना अब पूरा हो रहा है। उपमुख्यमंत्री बृजेश कुमार पाठक ने बताया कि हमें एकजुट होकर पिछले चुनाव की अपेक्षा इस बार प्रत्येक बूथ पर 370 वोट बढ़ाने होंगे। यूपी की सभी 80 सीटों पर भाजपा की बड़ी विजय कराने के लिए हम सभी को सहभागी बनना है।

इस अवसर पर उपस्थित रहें

इस अवसर पर एटा के सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया, सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर, प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला, प्रदेश मंत्री शिव भूषण सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष इंदौर विजय सिंह और प्रदेश मीडिया सह प्रभारी हिमांशु दुबे भी उपस्थित रहें।

Exit mobile version