Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

G7 Summit : पीएम मोदी ने ब्रिटेन पीएम और जॉर्डन के राजा से की मुलाकात, कहीं ये महत्वपूर्ण बात

G7 Summit: PM Modi met the British PM and the King of Jordan, said this important thing

नई दिल्ली (भारत). प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इटली के तीन दिवसीय G7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए यात्रा पर गए। जहां पर वैश्विक नेताओं से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने सभी देशों के साथ कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत किया।

पीएम मोदी ने ब्रिटेन प्रधानमंत्री से की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषिसुनक से मुलाकात कर बातचीत किया। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन के पीएम से मिलकर मुझे बहुत खुशी हुई है। मैं हमेशा भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए कदम उठाया है। दोनों देशों के बीच में सेमीकंडक्टर और प्रौद्योगिकी तथा व्यापार जैसे क्षेत्र में संबंधों को मजबूत करने की बहुत ही आशा है।

मोदी ने जॉर्डन के राजा से मुलाकात की

G7 समिट के दौरान है पीएम मोदी ने जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला बिन-अल-हुसैन से भी मिलकर बातचीत की। इसको लेकर पीएम मोदी के द्वारा एक ट्वीट में यह लिखा गया है कि जी7 शिखर सम्मेलन के मौके पर हमने जार्डन के राजा अब्दुल्ला बिन अल हुसैन से भी मुलाकात कर बातचीत किया। भारत-जॉर्डन के बीच में रिश्तो को और मजबूत करने के महत्व को बनाए रखने के लिए बातचीत किया।

Exit mobile version