Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

गाजा : 5 लाख लोग भुखमरी के कगार पर पहुंचे, गाजा पट्टी में मदद पहुँचाने का एलान

Gaza: 5 lakh people on the verge of starvation, announcement of help reaching Gaza Strip

गाजा : इसराइल और हमास संघर्ष के चलने के कारण एक बार फिर से गाजा में मानवीय संकट छा गया है। उत्तरी गाजा में इन दिनों भुखमरी के हालात बन गए हैं।

5 लाख लोग भुखमरी के कगार पर पहुंचे

इसराइल और हमास में संघर्ष जारी है। एक बार फिर से मानवीय संकट प्रकट हो गया है। 5,00000 लाख लोग भुखमरी के कगार पर आ गए हैं। संयुक्त राष्ट्र के विश्व खाद्य कार्यक्रम नया चेतावनी दी है कि उत्तरी गाजा में इन दिनों बहुत ही अकाल के हालात बन गए हैं। गाजा के लोग भुखमरी से कुछ ही कदम दूर पर बने हुए हैं। यहां पर खाने के लाले पड़ गए हैं। गाजा में कोई भी मदद पहुंचने से पहले उसे लूटने में लग जाते हैं। इसलिए यहां पर 23 जनवरी से कोई भी सहायता नहीं पहुंच पा रही है।

गाजा पट्टी में मदद पहुंचाने का ऐलान

गाजा पट्टी में गंभीर मानवीय आपातकाल सामने आने के बाद से वहां पर मुख्य संयुक्त राष्ट्र सहायता एजेंसी इससे निपटने के लिए लगातार संघर्ष करने का प्रयास कर रही है। संयुक्त राष्ट्र ने भी अन्य देशों से सख्त जरूरत वाले हजारों फिलिस्तीनियों तक मदद पहुंचाने का ऐलान कर दिया है।

Exit mobile version