Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

गाजा : राहत सामग्री पाने का कर रहें इंतजार लोगों पर हमला, 20 की मौत 155 घायल

Gaza: Attack on people waiting to get relief material, 20 killed, 155 injured

गाजा : बृहस्पतिवार के दिन गंज में गोलीबारी की गई। जिसमें 20 लोग मारे गए और 155 लोग घायल भी हो गए हैं। इन लोगों पर उस समय हमले किए गए हैं, जब यह लोग राहत सामग्री पानी का इंतजार कर रहे थे। मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी की अशंका भी जताई गई है। अल शिफा अस्पताल के डॉक्टर मोहम्मद गराब ने बताया कि घायलों को दूसरे अस्पताल में भेज दिया गया है।

इजराइल को ठहराया जिम्मेदार

रिपोर्ट के अनुसार फिलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस हमले को लेकर यह बताया कि दर्जनों लोगों की मौत हो गई है। इसका जिम्मेदार इजरायल है। उपस्थित कुछ लोगों ने बताया है कि यह हमला तोप या फिर टैंक से किया गया था। इजरायल की सेना उत्तरी गाजा पट्टी में राहत सामग्री की प्रतीक्षा कर रहें लोगों को मारने की रणनीति पर काम कर रही है। इजरायली रक्षाबलों ने यह घोषणा की है कि पहली बार समुद्र के रास्ते से मानवीय सहायता गाजा में जाएगी।

Exit mobile version