Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

गाजीपुर : मुख्तार अंसारी का शव लाया गया घर, आज किया जाएगा खाक

Ghazipur: Mukhtar Ansari's body brought home, will be cremated today

गाज़ीपुर (उत्तर प्रदेश). मुख्तार अंसारी का शव उनके घर गाज़ीपुर जिले के मोहम्मदाबाद स्थित उसके पैतृक निवास स्थान पर लाया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पोस्टमार्टम हाउस से उनके घर पर शव को पहुंचा दिया गया है। शुक्रवार की शाम 4:43 पर यह शव काफिला बांदा से निकल गया था, जो देर रात 1:15 उनके घर आवास पर पहुंच गया है। यह बताया जा रहा है कि उनका यह शव घर के पीछे के रास्ते से लाया गया है।

आज किया जाएगा खाक

मुख्तार अंसारी का सब जैसे ही घर पर पहुंचा तो उनके घर वाले इंतजार कर रहे थे। परिजनों के अनुसार शनिवार की सुबह 10 बजे जनाजे की नमाज पढ़ी जाएगी। इसके बाद काली बाग स्थित कब्रिस्तान में मुख्तार को खाक किया जाएगा। सुरक्षा के करें इंतजाम किए गए थे। एंबुलेंस सहित 21 खिलाड़ियों के साथ बांदा से गाजीपुर लगभग 8 घंटे में शव को पहुंचा गया है। मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी और बड़ी बहू निकहत अंसारी शव वाहन के साथ आए हैं।

हार्ट अटैक होने के कारण मौत

बांदा जेल में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी के हार्ट अटैक होने के कारण मौत हो गई है। मेडिकल कॉलेज बांदा ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी है। पूरे उत्तर प्रदेश में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। मऊ और गाज़ीपुर तथा बांदा जिले में पूर्ण रूप से धारा 144 लागू कर दी गई है।

अंसारी की मौत पर राजनीतिक बवाल

अंसारी की मौत पर राजनीतिक बवाल शुरू हो गया है। बहुजन समाजवादी पार्टी से लेकर राष्ट्रीय जनता पार्टी और कांग्रेस से लेकर एआईएमआईएम तक ने यूपी की पूर्व विधायक की मौत को लेकर अपना-अपना सवाल खड़ा कर दिया है। बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती और राजद के नेता तेजस्वी यादव तथा एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मुख्तार अंसारी की मौत को लेकर निंदनीय और अफसोसजनक बताया है।

Exit mobile version