Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

होली यात्रियों के लिए खुशखबरी : आलमबाग से प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर के लिए चलेंगी पवन हंस बसें, एडवांस बुकिंग शुरू

Good news for Holi travelers: Pawan Hans buses will run from Alambagh to Prayagraj, Varanasi, Gorakhpur, advance booking started.

लखनऊ (उत्तर प्रदेश). आगामी होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए आलमबाग बस स्टेशन एसी वोल्वो पवन हंस बसों का संचालन किया जाएगा। यह बसें आलमबाग बस टर्मिनल से प्रयागराज गोरखपुर व वाराणसी के लिए चलेंगी। कुल 8 बसों का संचालन किया जाएगा। इसलिए इन बसों के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू कर दी गई है।

3 शहरों के बीच होगा रोजाना आवागमन

यह बसें आलमबाग से वाराणसी के लिए सुबह 8:00 बजे और दोपहर 3:00 बजे तथा रात 10:00 बजे चलेंगी। आलमबाग बस टर्मिनल से तीन शहरों के बीच रोजाना इनका आवागमन होगा। प्रयागराज के लिए शाम 6:00 बजे 7:00 बजे और रात 10:00 तथा गोरखपुर के लिए सुबह 10:30 बजे रवाना होंगी।

एसी बस सेवाओं के लिए किराए में 10% की छूट

क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी नहीं है बताया है कि परिवहन निगम की इन सभी एसी बस सेवाओं के लिए किराए में 10% की छूट चल रही है। इस छूट का लाभ 31 मार्च तक आप ले सकते हैं। यात्री परिवहन निगम की वोल्वो, शताब्दी, स्लीपर, जनरथ बसों में सस्ते किराए में भी सफर कर सकते हैं।

Exit mobile version