Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

Grammy Awards 2024 : PM मोदी ने दी विजेताओं को शुभकामनाएं, बोले – भारत को है गर्व

Grammy Awards 2024: PM Modi congratulated the winners, said – India is proud

लॉस एंजेलिस : रविवार के दिन 66वां ग्रैमी अवॉर्ड्स का आयोजन लॉस एंजेलिस में किया गया। भारत में इस साल 2024 में ग्रामीण अवार्ड में सबसे बड़ी जीत हासिल की है। ग्रैमी अवार्ड में 2024 के भारतीय संगीतकारों का भी जलवा देखने को मिला है। तबला वादक जाकिर हुसैन और बांसुरी वादक राकेश चौरसिया सहित पांच भारतीय संगीतकारों ने ग्रामीण पुरस्कार अपने नाम कर लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रैमी अवार्ड विजेताओं को इस उपलब्धि को प्राप्त करने के लिए बहुत सारी हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

भारतीय संगीतकारों का दिखा जलवा

शंकर महादेवन और तबला वादक जाकिर हुसैन ने भारत के सम्मान को बढ़ा दिया है। उन्होंने सर्वश्रेष्ठ ग्लोबल म्यूजिक एल्बम का ग्रैमी पुरस्कार प्राप्त कर अपने नाम कर लिया है। जाकिर हुसैन ने 3 ग्रैमी अवार्ड के साथ भारत के बड़े विजेता बन गए हैं। राकेश चौरसिया ने 2 ग्रैमी अवार्ड जीते हैं। फ्यूजन ग्रुप शक्ति में जाकर हुसैन के सहयोगी गायक शंकर महादेवन, वायलिन वादक गणेश राजगोपाल और पर परकशनिस्ट सेल्व्गनेश विनायक राम ने 1-1 ग्रैमी अवार्ड जीता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने की तारीफ

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर यह लिखकर बताया कि शंकर महादेवन, राकेश चौरसिया, सेल्वगणेश विनायकराम और गणेश राजगोपालन को इस अभूतपूर्व सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने आगे यह बताया कि आपकी असाधारण प्रतिभा और संगीत के प्रति समर्पण ने दुनिया भर में दिल जीत लिया है। भारत को इस पर गर्व है। यह उपलब्धियां आपके द्वारा की जा रही कड़ी मेहनत का प्रमाण है। यह नई पीढ़ी के कलाकारों को बड़े सपने देखने और संगीत में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए हमेशा प्रेरित करती रहेगी।

इन संगीतकारों को भी मिला ग्रैमी अवार्ड

सिंगर टेलर स्विफ्ट, ओलिविया रोडिग्रो माइली साइरस और लाना डेलरे ने कई ग्रैमी अवार्ड प्राप्त किया। दुनिया के सबसे बड़ी म्यूजिक अवार्ड्स में से एक इस इवेंट में बिली इल्गिश, दुआ लीपा, बिली चाइल्ड, कोको जोनस, ओलिविया रोडिग्रो और कई पॉपुलर सितारों को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

Grammy Awards 2024: PM Modi congratulated the winners, said – India is proud
Exit mobile version