Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

Delhi : इंडी गठबंधन की कल होगी महारैली, सोनिया-राहुल सहित ये नेता होंगे शामिल

Grand rally of Indi alliance will be held tomorrow, these leaders including Sonia-Rahul will participate

नई दिल्ली (भारत). कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कैसी वेणुगोपाल ने बताया है कि गठबंधन फासीवादी ताकतों से लोकतंत्र की रक्षा के लिए बहुत ही प्रतिबद्ध हो गया है। उन्होंने यह बताया है कि भाजपा जिस तरह से विपक्ष की आवाज को अलग-अलग तरीकों से गिराने की कोशिश में लगी हुई है। वह उसमें नाकामयाब ही रहेगी, क्योंकि हम सभी उसके खिलाफ एकजुट हो रहे हैं।

इंडी गठबंधन की कल होगी महारैली

भारत में आगामी लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। मतदान करने की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही हैं,वैसे-वैसे राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे पर जमकर हमलावर हो रही हैं। अपनी-अपनी तैयारियों को आगे बढ़ा रहीं हैं। विपक्षी इंडी गठबंधन ने नई दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली का आयोजन किया है। यह महारैली 31 मार्च को होगी, जिसमें सभी विपक्षी दलों के नेता शामिल होंगे।

सोनिया-राहुल सहित ये नेता होंगे शामिल

इस महारैली में कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सीपीपी अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित राहुल गांधी और तमाम वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि अब निरंकुश शासन की अंतिम उल्टी गिनती शुरू हो गई है। हम सभी एक साथ मिलकर डटकर मुकाबला करेंगे और विजय प्राप्त करेंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंद सिंह लवली ने यह बताया है कि इसी महारैली के दौरान ही कांग्रेस लोकसभा चुनाव प्रचार के शंखनाद की शुरुआत करेगी। कांग्रेस अपनी 5 न्याय से संबंधित 25 न्याय की मांगों को प्रमुखता से उठाएगी।

Exit mobile version