Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

Loksabha Election 2024 : हरियाणा में आज प्रियंका गांधी का सिरसा में होगा रोड शो

Haryana: Priyanka Gandhi's road show to be held in Sirsa today

नई दिल्ली (भारत). कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी बृहस्पतिवार के दिन सिरसा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी कुमारी शैलजा के लिए रोड शो का आयोजन करने के लिए, इस रोड शो का रोडमैप बना लिया गया है। आज सुबह 8:30 बजे के बाद अनाज मंडी में श्याम बगीची के सामने से प्रियंका गांधी का रोड शो निकलेगा। यह रोड शो बाजारों के बीच से होता हुआ, सागवान चौक पर जाकर संपन्न होगा। इस रोडशो के आयोजन के बाद प्रियंका गांधी कोर्ट कॉलोनी में पूर्व सिंचाई-शिक्षा मंत्री स्व. जगदीश नेहरा के आवास पर जाएंगी।

आज प्रियंका गांधी का सिरसा में होगा रोड शो

कांग्रेस का स्टार प्रचारक कौन बनेगा और कौन आएगा इसको लेकर चर्चाएं बहुत तेजियों पर थी। भाजपा के स्टार प्रचारक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बाद से सभी की नजरे कांग्रेस के स्टार प्रचारक पर लगी हुई थी। इसलिए कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को भेज कर शैलजा के साथ मजबूती से खड़े रहने का संदेश दिया है।

रोडशो का रोडमैप

प्रियंका गांधी का यह रोड समिति से शुरू होगा जो शाम बगीचा से निकलेगा। इसके बाद यह जनता भवन, जगदेव सिंह चौक, सुभाष चौक, भगत सिंह चौक, परशुराम चौक, अंबेडकर चौक, लाल बत्ती चौक से होता हुआ सांगवान चौक तक जाकर संपन्न होगा।

Exit mobile version