Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

हिमाचल बजट सत्र 2024 : आज से बजट सत्र होगा शुरू, मुख्यमंत्री का 17 फरवरी को पेश होगा बजट

Himachal Budget Session 2024: Budget session will start from today, Chief Minister's budget will be presented on February 17.

हिमाचल प्रदेश (शिमला). आज बुधवार को सुबह 11 बजे से हिमाचल प्रदेश का बजट सत्र शुरू हो रहा है। आज सदन की पहली कार्रवाही चलेगी, जिसमें राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला का अभिभाषण शुरू होगा। राज्यपाल सरकार की उपलब्धियां और योजनाओं पर अभी भाषण देंगे। इसके बाद सभी शोकोद्वार रखेंगे। पूर्व विधानसभा सदस्य और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी सिम्मी अग्निहोत्री के देहांत पर शोकोद्वार प्रकट किया जाएगा। दूसरे दिन सत्र की शुरुआत 11 बजे से प्रश्नकाल से होगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 17 फरवरी को बजट पेश करेंगे।

बजट सत्र 13 दिवशीय होगा जो 29 फरवरी को समाप्त होगा

मुख्यमंत्री इस बार की बजट सत्र के दौरान 56,000 करोड़ रुपए का बजट पेश करने वाले हैं। पिछली बार पेश किया गया बजट की तरह यह भी ग्रीन बजट हो सकता है। सरकार ने सोलर एनर्जी पर विशेष रूप से ध्यान दे सकती है। इस बजट में किसानों पर विशेष फोकस रहने वाला है। कर्मचारी, महिला, युवाओं, बुजुर्गों, बेसहारा लोगों आदि से जुड़ी योजनाओं को भी बजट में विशेष रूप से शामिल किया जा सकता है। दूसरे दिन बृहस्पतिवार को बजट सत्र की शुरुआत प्रश्नकाल की हंगामेदार हो सकती है। यह बजट सत्र 13 दिवशीय होगा जो 29 फरवरी को समाप्त होगा।

Exit mobile version