Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

कैलिफोर्निया के सरकारी स्कूलों में शुरू होगी हिन्दी विषय की पढ़ाई, अमेरिका में भारतीय भाषाओं की बढ़ी डिमांड

Hindi Language in America Schools is ready to write new chapter File photo to show America & India Relations

Hindi Language in America Schools is ready to write new chapter File photo to show America & India Relations

वाशिंगटन/नयी दिल्ली। भारतीय भाषाओं को सीखने के लिए अब लोगों में उत्साह बढ्ने लगा है, इसका एक बड़ा असर देखने को भी मिल रहा है। अब अमेरिका राज्य में कैलिफोर्निया दो सरकारी स्कूल में विश्व भाषा के रूप में हिन्दी को पढ़ाने का फैसला लिया गया है। जिसे शुरुआत में वैकल्पिक विषय के रूप में रखा गया है। इसमें बेसिक हिन्दी, बोलचाल की सामान्य हिन्दी, व्याकरण के साथ संस्कृत के कुछ प्रमुख पाठ को भी शामिल किया जाएगा। जिससे हिन्दी के अच्छे और कठिन शब्दों को भी आसानी से वहाँ के लोग समझ सकेंगे।

वहीं भाषा के लिए काम करने वाले भारतीय अमेरिकी समुदाय ने फ्रेमोंट में हुए इस फैसले का स्वागत किया है। उन्होने कहा कि यहां रहने वाले लोग अपने बच्चों को स्कूलों में हिंदी सिखाने की मांग कर रहे थे। कैलिफोर्निया के फ्रेमोंट में भारतीय अमेरिकियों की संख्या सबसे अधिक है। ऐसे में दो सरकारी स्कूलों में हिंदी को वैकल्पिक विषय के रूप में पढ़ाने के निर्णय का स्वागत किया जा रहा है।

फ्रेमोंट यूनिफाइड स्कूल डिस्ट्रिक्ट (एफयूएसडी) बोर्ड ने हिंदी की पढ़ाई के लिए पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने का फैसला लिया है। इसके लिए 17 जनवरी को 4-1 वोट से मतदान किया गया। अगस्त में शुरू होने वाले 2024-25 सत्र में हार्नर मिडिल स्कूल और इरविंगटन हाई स्कूल के पाठ्यक्रम में हिंदी को शामिल किया जाएगा।

आपको बताते चलें कि हिन्दी भाषा को भारत की राष्ट्रीय भाषा के तौर पर दर्जा मिल हुआ है, साथ भारत के ज़्यादातर राज्यों में हिन्दी ही बोली जाती है, भारतीय भाषाओं में हिन्दी बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। यहाँ गाँव से लेकर बड़े बड़े शहरों तक में हिन्दी को ही सबसे ज्यादा महत्व दिया जाता है।

भारत में आधिकारिक तौर पर 22 भाषाएँ लिखी और बोली जाती हैं। इसमें प्रमुख तौर पर हिन्दी, संस्कृत, तेलुगू ,तमिल, कन्नड, उड़िया, मराठी, भोजपुरी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कश्मीरी, कोंकणी, मलयालम, मणिपुरी, नेपाली, मैथिली, पंजाबी, सिंधी, उर्दू, बोडो,
हैं।

Exit mobile version