Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

होली 2024 : लखनऊ में 3480 जगहों पर होगा होलिका दहन,9 शोभायात्राएं और 10 मेलों का आयोजन, होगी कड़ी सुरक्षा

Holi 2024: Holika Dahan will be held at 3480 places in Lucknow, 9 processions and 10 fairs will be organized, there will be tight security.

लखनऊ (उत्तर प्रदेश). इस साल 2024 में होलिका कहां पर बहुत ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। यूपी की राजधानी लखनऊ में 3480 जगहों पर होलिका का दहन किया जाएगा।

10 जगह पर मेले का आयोजन

इसके अंतर्गत 9 इलाकों में शोभा यात्राएं निकाली जाएगी और 10 जगह पर मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसलिए इस को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के सख्त इंतजाम कर दिए हैं। उपद्रों मचाने वालों की सख्ती से खबर ली जाएगी। शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की व्यवस्था है।

3 बड़ी शोभायात्राएं

डीसीपी मध्य रवीना त्यागी ने यह बताया है कि चौक और सहादतगंज इलाके में होली के अवसर पर 3 बड़ी शोभायात्राएं निकली जाएँगी। इसको लेकर चौक कोतवाली में अलग से कंट्रोल रूम बना दिया गया है। यहां पर पुलिस के साथ-साथ अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। होली के साथ-साथ रमजान भी चल रहा है और आगामी लोकसभा चुनाव के कारण पूरे देश में आदर्श आचार संहिता भी लागू है। इसलिए विशेष सावधानी बरती जा रही है।

ड्रोन से निगरानी

होली के चलते पुलिस के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। उपद्रव मचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभिन्न स्थानों पर अतिरिक्त फ़ोर्स तैनात रहेंगे। डीसीपी ने बताया कि सुरक्षा के लिए शहर की फोर्स के अलावा अतिरिक्त 2 एडिशनल एसपी, 4 डिप्टी एसपी, 4 कंपनी व एक प्लाटून पीएसी, 2 कंपनी अर्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी गई हैं। विभिन्न स्थानों की ड्रोन से निगरानी की जाएगी।

Exit mobile version