Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

Holi Gift : अब पेंशनरों को भी मिलेगा 4 फ़ीसदी महंगाई भत्ता, आदेश जारी

Holi Gift: Now pensioners will also get 4% dearness allowance, order issued

लखनऊ (उत्तर प्रदेश). यूपी राज्य कर्मचारियों को 4 फीसदी महंगाई भत्ता देने के बाद से अब पेंशनरों को भी महंगाई भत्ता देने का आदेश जारी कर दिया गया है। अब पेंशनरों का भी महंगाई भत्ता 40 फ़ीसदी से बढ़ाकर 50 फ़ीसदी कर दिया गया है।

आदेश जारी

यह आदेश 1 जनवरी 2024 से लागू होगा। जनवरी फरवरी का एरियर भी पेंशनरों को प्राप्त होगा। विशेष सचिव नील रतन कुमार ने शुक्रवार देर शाम के समय में इसका आदेश जारी कर दिया है।

यह आदेश इनके लिए होगा लागू

इस महंगाई राहत भत्ते का लाभ लगभग 12 लाख पेंशनरों को मिलने वाला है। यह आदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों और सार्वजनिक उपक्रमों तथा स्थानीय नियमों पर लागू नहीं होगा। इनके लिए संबंधित विभाग से अलग से आदेश जारी कर दिए जाएंगे। यह जो आदेश जारी किए गए हैं, यह केवल प्राविधिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले कर्मचारियों और शिक्षकों पर लागू होंगे।

Exit mobile version