Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

होली स्पेशल बस सेवा 2024 : वाराणसी से चल रहीं ये अतिरिक्त बसें, हेल्पलाइन नंबर जारी

Holi Special Bus Service 2024: These additional buses running from Varanasi, helpline number released

वाराणसी (उत्तर प्रदेश). इस साल होने वाली होली के शुभ अवसर पर वाराणसी परिक्षेत्र की ओर से अतिरिक्त बसें चलाई जा रही हैं। ये बसें वाराणसी से गोरखपुर, लखनऊ, दिल्ली, शक्तिनगर सहित कई रास्तों पर चलाई जा रही हैं। कैंट बस स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिसके लिए एक नंबर जारी कर दिया गया है। वह नंबर 8726005897 इतना है।

22 मार्च से 1 अप्रैल तक अतिरिक्त बसों का संचालन

क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव वर्मा ने यह बताया है कि चालको और परिचालकों के लिए विशेष इंसेंटिव योजना के अंतर्गत 22 मार्च से 1 अप्रैल तक अतिरिक्त बसों का संचालन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत उनको ₹4400 मिलेंगे संविदा और आउटसोर्स ड्राइवर को इस समय के दौरान तय किए गए मानक के अनुसार, किलोमीटर तक बस चलाने पर अतिरिक्त कमाई के रूप में 55 पैसे प्रति किलोमीटर से भुगतान किया जाएगा। वर्कशॉप के कर्मचारियों को अतिरिक्त सेवा देने पर 11 दिनों में 1800 रुपए और 10 दिनों में ₹1500 अतिरिक्त प्राप्त होंगे।

Exit mobile version